होम / सोशल मीडिया / मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन
मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन
हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के सोशल मीडिया पर लिखा, वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति जारी रखने के लिए अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ( वित्त मंत्रालय) भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने वाली 30 दिनों की अस्थाई छूट जारी कर रहा है। अमेरिका के इस एलान के बाद भारत में विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत ने रूस से अमेरिका के दबाव में कभी तेल खरीद नहीं रोकी थी। सत्य और तथ्य ये है कि भारत लगातार रूस से 10 लाख बैरल से ज्यादा क्रूड रोजाना खरीद रहा है। कल भी भारत ने 10 लाख 40 हजार बैरल क्रूड खरीदा है।
मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि है। ये आंकड़ों बहुत बड़ी गवाही दे रहे हैं, इसके बाद भी अगर किसी को अपनी सियासी रोटी सेकनी है तो बैठकर सेके। आपको बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए।
ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है। यह एक समझौता कर चुके व्यक्ति के शोषण का परिणाम है।
भारत ने रूस से अमेरिका के दबाव में कभी तेल खरीद नहीं रोकी थी...सत्य और तथ्य ये है कि भारत लगातार रूस से 10 लाख बैरल से ज्यादा क्रूड रोजाना खरीद रहा है..कल भी भारत ने 10 लाख 40 हजार बैरल क्रूड खरीदा है...मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि है..ये आंकड़ों बहुत बड़ी गवाही दे रहे हैं,…
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) March 6, 2026
टैग्स