होम / सोशल मीडिया / इस वजह से 'फेसबुक' ने हटाए 200 ऐप
इस वजह से 'फेसबुक' ने हटाए 200 ऐप
सोशल मीडिया कंपनी 'फेसबुक' ने करीब 200 ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया कंपनी 'फेसबुक' ने करीब 200 ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। कंपनी ने यह फैसला कैंब्रिज डाटा एनॉलिटिका (Cambridge Data Analytica) के खिलाफ यूजर्स का डाटा चोरी करने के मामले में चल रही जांच के मद़देनजर लिया है।
इस मामले के सामने आने के बाद 21 मार्च को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे सभी ऐप के ऑडिट और जांच का वादा किया था। फेसबुक का आरोप है ये ऐप गलत ढंग से यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल करते थे। फिलहाल इस मामले में अन्य ऐप की जांच भी की जा रही है
फेसबुक प्रोडक्ट पार्टनरशिप के वाइस प्रेजिडेंट इमे आर्किबोंग (Ime Archibong) ने ऑनलाइन बयान में कहा कि मामले की जांच की प्रक्रिया जोरों पर है। हम फेसबुक का डाटा इस्तेमाल करने वाले प्रत्येक ऐप की पहचान कर उसकी जांच करेंगे। फेसबुक के विशेषज्ञों की टीम इस काम में लगी हुई है और अब तक हजारों ऐप की जांच की जा सुकी है।
आर्किबोंग का कहना है कि यदि डाटा के दुरुपयोग का मामला सामने आता है तो फेसबुक उस ऐप को बैन कर देगी और लोगों को इस बारे में सूचित भी करेगी।
गौरतलब है कि फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी कर राजनीतिक फायदे के लिए उसका उपयोग करने के आरोप लगने के बाद से पॉलिटिकल एनॉलिस्ट फर्म कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी विवादों में है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स