होम / सोशल मीडिया / ईरान इतनी जल्दी युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं: बरखा दत्त
ईरान इतनी जल्दी युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं: बरखा दत्त
पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं। ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में 'सेफसी विष्णु' नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त का कहना है कि ईरान इतनी जल्दी पीछे हटने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा है।
उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, इस युद्ध की स्थिति अब ऐसी लगती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी तरह इसे जल्दी खत्म करना चाहते हैं, जबकि ईरान फिलहाल इसे जारी रखने के लिए तैयार दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही थी और उसी दौरान ईरान पर हमला कर दिया गया, जिससे ईरान को गहरा नुकसान और गुस्सा दोनों हुआ।
इसलिए अब ईरान इतनी जल्दी पीछे हटने के मूड में नहीं है। अगर यह युद्ध आगे भी चलता रहा, तो कई विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप ने अपने देश को ऐसे युद्ध में झोंक दिया होगा जिसे शायद शुरू ही नहीं करना चाहिए था, और अंत में इसका राजनीतिक नुकसान अमेरिका को ही उठाना पड़ सकता है।
आपको बता दें, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच 12 दिनों से जंग जारी है। पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।
We are at that point in this war when Trump seems desperate to end it and Iran happy to continue it for at least a while having had its hands burnt by being bombed in the middle of negotiations with America. Basically, if this continues Trump has lost his country a war he should…
— barkha dutt (@BDUTT) March 11, 2026
टैग्स