होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

Vikas Saxena 3 hours ago

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड (Eros International Media Limited) में पोस्टल बैलट के जरिए कराई गई रिमोट ई-वोटिंग के नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। इनमें दो नए डायरेक्टरों की नियुक्ति और कंपनी का नाम बदलने का प्रस्ताव शामिल है।

कंपनी ने यह वोटिंग पोस्टल बैलट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कराई थी। रिमोट ई-वोटिंग की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और 9 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक चली। इसके बाद 10 मार्च 2026 को वोटों की गिनती की गई। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्क्रूटिनाइजर सी.आर. भगवत एंड एसोसिएट्स ने की।

पहले प्रस्ताव में Anand Shankar Kamtam को कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई थी। इस प्रस्ताव को शेयरधारकों का भारी समर्थन मिला। कुल 139 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जो कुल वैध वोटों का 99.76 प्रतिशत है, जबकि 26 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट डाले, जो 0.24 प्रतिशत है।

दूसरे प्रस्ताव में Vijay Gulab Chand को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने की बात रखी गई थी। इस प्रस्ताव को भी शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी। इसके पक्ष में 139 सदस्यों ने वोट दिया, जो 99.75 प्रतिशत है, जबकि 27 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जो 0.25 प्रतिशत है।

तीसरे प्रस्ताव में कंपनी का नाम बदलने की मंजूरी मांगी गई थी। इसके तहत कंपनी का नाम Eros International Media Limited से बदलकर Eros Media Technologies Limited करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को भी जबरदस्त समर्थन मिला। कुल 142 सदस्यों ने इसके पक्ष में 99.86 प्रतिशत वोट दिए, जबकि 24 सदस्यों ने इसके खिलाफ 0.14 प्रतिशत वोट डाले।

स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टल बैलट नोटिस में शामिल तीनों प्रस्ताव आवश्यक बहुमत के साथ पास हो गए हैं। इसके साथ ही कंपनी अब नए डायरेक्टरों की नियुक्ति और नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

19 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

20 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

21 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

22 hours ago


बड़ी खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

2 hours ago

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

2 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 hours ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

3 hours ago

'टिप्स म्यूजिक' के CEO हरि नायर ने दिया इस्तीफा, 30 अप्रैल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

टिप्स म्यूजिक (Tips Music Limited) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरि नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago