होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल विवेक मक्कड़ ने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) जॉइन किया है।
विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी इंडिया’ के साथ-साथ एनडीटीवी (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बता दें कि ‘एनडीटीवी’ के साथ विवेक मक्कड़ की यह दूसरी पारी थी। यहां अपनी अपनी पहली पारी के दौरान विवेक मक्कड़ ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) में नेशनल हेड के पद पर काम कर रहे थे।
‘एनडीटीवी इंडिया’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने से पहले विवेक मक्कड़ करीब तीन साल से ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और नेटवर्क के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में एमबीए विवेक मक्कड़ को जाने-माने तमाम संस्थानों में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह ‘एचटी मीडिया’ (HT media), ‘स्टार टीवी’ (Star TV) और ‘टाइम्स ओओएच’ (Times OOH) के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स