होम / ऐड वर्ल्ड / टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है। किसी भी विज्ञापन में यह नहीं कहा जा सकता कि कोई उत्पाद चमत्कारी है या उसमें ऐसे गुण हैं जिन्हें साबित नहीं किया जा सकता।

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ‘ऐडवर्टाइजिंग कोड’ का पालन करना जरूरी है। यह कोड Cable Television Networks (Regulation) Act, 1995 के तहत तय किया गया है और इसके साथ बनाए गए अन्य नियम भी लागू होते हैं।  

मंत्री ने बताया किऐडवर्टाइजिंग कोड के नियम 7(5) के मुताबिक किसी भी विज्ञापन में ऐसा दावा नहीं किया जा सकता जिससे लोगों को लगे कि किसी उत्पाद या उसके किसी घटक में खास, चमत्कारी या अलौकिक गुण हैं, जिन्हें साबित करना मुश्किल हो।

उन्होंने कहा कि यदि कोई निजी टीवी चैनल इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाती है। साथ ही मंत्रालय समय-समय पर ब्रॉडकास्टर्स को सलाह भी जारी करता है ताकि वे इन नियमों का पालन करें।

मंत्री ने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए Central Consumer Protection Authority काम करती है। यह संस्था Consumer Protection Act, 2019 के तहत बनाई गई है और झूठे या भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित व्यापारिक तरीकों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों पर नजर रखती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 day ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

2 days ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

25-February-2026

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

25-February-2026

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

24-February-2026


बड़ी खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

2 hours ago

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

2 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 hours ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

3 hours ago

'टिप्स म्यूजिक' के CEO हरि नायर ने दिया इस्तीफा, 30 अप्रैल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

टिप्स म्यूजिक (Tips Music Limited) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरि नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago