होम / प्रिंट / अमर उजाला ‘आकाशदीप’ सम्मान: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी चयनित

अमर उजाला ‘आकाशदीप’ सम्मान: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी चयनित

साहित्य के जीवनपर्यंत योगदान के लिए अमर उजाला का सर्वोच्च ‘आकाशदीप’ सम्मान 2025 हिंदी की वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया और मणिपुरी की प्रख्यात रचनाकार अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय और दीर्घकालिक योगदान को सम्मानित करते हुए अमर उजाला ने वर्ष 2025 के अपने सर्वोच्च शब्द सम्मान ‘आकाशदीप’ के लिए दो प्रतिष्ठित रचनाकारों के नामों की घोषणा की है। हिंदी साहित्य में यह सम्मान प्रख्यात कथाकार ममता कालिया को, जबकि हिंदीतर भारतीय भाषाओं की श्रेणी में मणिपुरी साहित्य की सशक्त आवाज अरमबम ओंगबी मेमचौबी को प्रदान किया जाएगा।

मणिपुरी साहित्य में उत्तर-औपनिवेशिक चिंतन और स्त्री अस्मिता को केंद्र में रखकर सशक्त रचनात्मक हस्तक्षेप करने वाली अरमबम ओंगबी मेमचौबी का मूल नाम डॉ. थौनोजाम चानू इबेमहल है। मैतेई लोककथाओं और सांस्कृतिक स्मृतियों पर उनके गहन शोध ने समकालीन मणिपुरी लेखन को नई दिशा दी है।

वहीं, हिंदी साहित्य की अग्रणी कथाकार ममता कालिया ने स्त्रीवाद के आरंभिक दौर में अपने लेखन से अलग पहचान बनाई। मध्यवर्गीय जीवन की जटिलताओं, स्त्री की आत्मनिर्भरता और सामाजिक द्वंद्वों को उन्होंने संवेदनशील लेकिन सशक्त स्वर दिया।

सम्मान की घोषणा पर ममता कालिया ने इसे संघर्षरत लेखक के लिए दुर्लभ और मूल्यवान अनुभूति बताया, जबकि अरमबम ओंगबी मेमचौबी ने कहा कि हिंदी साहित्य द्वारा मणिपुरी रचनात्मकता को अपनाया जाना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है।

‘आकाशदीप’ अलंकरण के अंतर्गत दोनों साहित्यकारों को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक स्वरूप गंगा प्रतिमा प्रदान की जाएगी। यह सम्मान शीघ्र आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में अर्पित किया जाएगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 week ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

1 week ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 week ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

25-February-2026

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

3 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

10 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

4 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

10 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

11 hours ago