होम / प्रिंट / HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Vikas Saxena 3 hours ago

देश की प्रमुख मीडिया कंपनी एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 28 फरवरी 2026 को यानी की आज कारोबारी घंटों के बाद प्रभावी हो जाएगा।

हालांकि वे कंपनी से अलग नहीं हो रहे हैं। मनहर कपूर आगे भी ग्रुप जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। इसके साथ ही वे कंपनी के कॉम्प्लायंस ऑफिसर की भूमिका में भी बने रहेंगे। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा है कि वे पूर्णकालिक निदेशक के पद से इसलिए हट रहे हैं ताकि अपनी कानूनी और सेक्रेटेरियल जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दे सकें।

गौरतलब है कि मनहर कपूर को 20 मई 2025 से तीन साल के कार्यकाल के लिए पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया था। यह फैसला कंपनी की बोर्ड मीटिंग में नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर लिया गया था। उस समय उनके अनुभव और कंपनी में निभाई जा रही बड़ी भूमिका को देखते हुए उन्हें रणनीतिक प्रबंधन में और ज्यादा जिम्मेदारी दी गई थी।

लगभग 25 वर्षों का प्रोफेनल अनुभव रखने वाले मनहर कपूर 1 जून 2022 से HT मीडिया समूह के साथ जुड़े हुए हैं। वे ग्रुप जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के रूप में कानूनी, सेक्रेटेरियल और अनुपालन से जुड़े सभी कामकाज संभालते रहे हैं।  

HT मीडिया से पहले वे Royal Enfield / Eicher Motors में जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। वहां उन्होंने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट, विवाद निपटान, आईपीआर और अंतरराष्ट्रीय इकाइयों में अनुपालन जैसे अहम काम संभाले।

कानून में स्नातक और फाइनेंस व स्ट्रैटेजी में एमबीए कर चुके मनहर कपूर ने अपने करियर में कई बड़े डेब्ट-इक्विटी डील्स, अधिग्रहण (M&A) और नए व्यवसायों की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई है। अब वे HT मीडिया में अपनी कानूनी और कॉरपोरेट जिम्मेदारियों पर ज्यादा फोकस करते नजर आएंगे।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

14-February-2026

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

14-February-2026


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

3 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

3 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

4 hours ago