होम / प्रिंट / HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

Vikas Saxena 3 hours ago

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह फैसला कंपनी के शेयरधारकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए ई-वोटिंग के माध्यम से लिया है।

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, शेयरधारकों से इस प्रस्ताव पर राय लेने के लिए पोस्टल बैलेट प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत केवल रिमोट ई-वोटिंग के जरिए मतदान कराया गया। मतदान की अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 थी और इसी दिन इस प्रस्ताव को आवश्यक बहुमत के साथ मंजूरी मिल गई।

कंपनी के अनुसार, समीर सिंह की नियुक्ति और उनके वेतन/पारिश्रमिक को मंजूरी देने वाला यह प्रस्ताव एक स्पेशल रेजोल्यूशन के रूप में रखा गया था। ई-वोटिंग के नतीजों में इस प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला।

कुल 23.27 करोड़ शेयरों में से लगभग 16.18 करोड़ वोट डाले गए, जो कुल शेयरों का करीब 69.54% है। इनमें से 99.97% वोट प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, जबकि बहुत कम यानी करीब 0.02% वोट विरोध में आए।

प्रमोटर और प्रमोटर समूह के लगभग सभी वोट इस प्रस्ताव के पक्ष में रहे। वहीं पब्लिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में भी अधिकांश वोट प्रस्ताव के समर्थन में डाले गए।

कंपनी ने बताया कि ई-वोटिंग प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान शेयरधारकों ने ऑनलाइन वोटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपना वोट डाला।

ई-वोटिंग की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कंपनी सेक्रेटरी फर्म डी.एस. एसोसिएट्स के स्क्रूटिनाइजर ने की। उनकी रिपोर्ट के अनुसार प्रस्ताव को आवश्यक बहुमत के साथ पारित कर दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि ई-वोटिंग की अवधि समाप्त होने के दिन यानी 5 मार्च 2026 को ही इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित माना जाएगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

5 days ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

6 days ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

1 week ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 week ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

20-February-2026


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago