होम / मीडिया फोरम / नोएडा के एक मीडिया हाउस में खुदकुशी
नोएडा के एक मीडिया हाउस में खुदकुशी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नोएडा सेक्टर-18 के ओशियन प्लाजा स्थित एक मीडिया हाउस में सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब हुई, जब कंपनी मालिक दोपहर बाद ऑफिस पहुंचा। मौके पर पहुंची सेक्टर-20 की पुलिस ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नोएडा सेक्टर-18 के ओशियन प्लाजा स्थित एक मीडिया हाउस में सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब हुई, जब कंपनी मालिक दोपहर बाद ऑफिस पहुंचा। मौके पर पहुंची सेक्टर-20 की पुलिस ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा, और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मधुबनी बिहार निवासी राकेश (22) एक मीडिया हाउस में सफाई का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकला। दोपहर करीब दो बजे मालिक ऑफिस पहुंचे। काफी देर ऑफिस का दरवाजा खटखटाने के बाद भी राकेश ने जब दरवाजा नहीं खोला, तो मालिक ने खिड़की से देखा, तो राकेश ऑफिस में लगे पंखे से लटका हुआ था।
हालांकि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जारी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स