होम / मीडिया फोरम / ...तो क्या इस वजह से IIMC के टीचर को मिली यह सजा  

...तो क्या इस वजह से IIMC के टीचर को मिली यह सजा  

  समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में एक एकैडमिक एसोसिएट को कथित तौर पर मजदूरों की आवाज़ उठाने की सजा मिली है। अंग्रेजी अखबार ‘फाइनैंशियल एक्सप्रेस’ के मुताबिक हाल ही में संस्थान में काम कर रहे 25 दलित मजदूरों को हटा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

  समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में एक एकैडमिक एसोसिएट को कथित तौर पर मजदूरों की आवाज़ उठाने की सजा मिली है। अंग्रेजी अखबार ‘फाइनैंशियल एक्सप्रेस’ के मुताबिक हाल ही में संस्थान में काम कर रहे 25 दलित मजदूरों को हटा दिया गया था। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र सिंह राव नाम के संविदा कर्मचारी (एकैडमिक एसोसिएट) ने कई साल से काम कर रहे इन मजदूरों की बर्खास्तगी का विरोध किया था। इसके साथ ही राव ने कोर्स डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे।

इस पर IIMC ने नरेंद्र सिंह राव को हटाने के साथ ही कैंपस के अंदर उनके घुसने पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि राव के आने सेIIMC कैंपस का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित होगा। नरेंद्र सिंह राव 2010 से संविदा कर्मी के तौर पर इंस्टीट्यूट में काम कर रहे थे। राव का दावा है कि जब वह मेडिकल लीव पर चल रहे थे,  इसी दौरान उनको बर्खास्त किया गया है। बताया जाता है कि राव ने IIMC के डायरेक्टर जनरल केजी सुरेश को एक ईमेल भेजकर अपने वरिष्ठों पर तरह-तरह से परेशान करने का आरोप भी लगाया था।

वहीं राव के आरोपों को आधारहीन बताते हुए IIMC ने अपनी सफाई में कहा है कि सर्विस कॉन्ट्रैक्ट के नियमों (उपधारा-1) के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिसके मुताबिक किसी भी कर्मचारी की सेवाएं किसी भी वक्त बिना कोई वजह बताए खत्म की जा सकती हैं।

गौरतलब है कि IIMC हाल के दिनों में कई बार विवाद में आया है। इसी साल एसोसिएट प्रोफेसर अमित सेनगुप्ता का ओडिशा स्थित संस्थान की ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था। सेनगुप्ता पर जेएनयू और एफटीआईआई के छात्रों के समर्थन का आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही दलित छात्र रोहित वेमुला सुसाइड मामले में भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया था। सेनगुप्ता ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया के समर्थन पर खुद को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

16 hours ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

17 hours ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 day ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

21 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

14 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago