होम / मीडिया फोरम / NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा
NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा
एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव देवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनके इस्तीफे के साथ ही नेटवर्क में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्होंने एनडीटीवी में ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था। गौरव देवानी दिसंबर 2023 में एनडीटीवी से जुड़े थे।
उन्हें कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां उनकी जिम्मेदारी नेटवर्क के टेलीविजन, डिजिटल और ग्राउंड इवेंट प्लेटफॉर्म पर मोनेटाइजेशन पहल को आगे बढ़ाने की थी। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड कंटेंट सॉल्यूशन और विज्ञापन आधारित कार्यक्रम तैयार किए।
उनके कार्यकाल के दौरान एनडीटीवी ने कई ब्रांडेड प्रोजेक्ट और बड़े मंच आयोजित किए। इनमें ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’, ‘समर्थ बाय हुंडई’, ‘जस्टिस फॉर एवरी चाइल्ड’, ‘उषा कुशलता के कदम’ और ‘एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
इसके अलावा एनडीटीवी डिफेंस समिट, एनडीटीवी सस्टेनेबिलिटी मिशन और एनडीटीवी वर्ल्ड समिट जैसे बड़े मंच भी आयोजित किए गए। मीडिया उद्योग में दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाले गौरव देवानी इससे पहले टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेशनल हेड ब्रांडेड कंटेंट के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ज़ी एंटरटेनमेंट, डिज़्नी, नेटवर्क18 और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों में भी काम किया है।
टैग्स