होम / मीडिया फोरम / भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) अपनी तीसरी वर्षगांठ के मौके पर राजधानी दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है। यह मेगा कॉन्क्लेव नई दिल्ली स्थित The Lalit Hotel में 9 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के नेतृत्व में चैनल ने तीन साल का शानदार सफर पूरा किया है। इसी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए यह खास आयोजन किया जा रहा है।

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य पर मंथन होगा। इस कार्यक्रम में देश की राजनीति, नीति-निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

चैनल की ओर से जारी पोस्टर्स में इसे ‘उत्सव बढ़ते भारत का’ बताया गया है, जो न सिर्फ चैनल की उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि देश के विकास की कहानी को आगे बढ़ाने का प्रयास भी है। पोस्टर्स में यह भी जानकारी दी गई है कि भारत एक्सप्रेस देश के प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

21 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 hour ago