होम / मीडिया फोरम / NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड
NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड
एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और एनडीटीवी प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल से अधिक अनुभव रखने वाले नरूला अब इन दोनों प्लेटफॉर्म की रेवेन्यू रणनीति का नेतृत्व करेंगे। सिद्धार्थ नरूला को क्रॉस-प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन, ब्रांड सॉल्यूशन, ओटीटी इकोसिस्टम और डेटा आधारित ग्रोथ मॉडल में गहरा अनुभव है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने टेलीविजन, वेब, सोशल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेवेन्यू सिस्टम तैयार किए हैं और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काम किया है। इससे पहले वह ज़ी डिजिटल में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ओटीटी, वेब, सोशल और पब्लिशिंग के रेवेन्यू संचालन को संभाला।
इसके अलावा वह कल्चर मशीन में भी चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने वॉल्ट डिज़्नी कंपनी, ब्लूमबर्ग यूटीवी, सीएनबीसी, ईएसपीएन, सोनी और एनडीटीवी जैसी कंपनियों में भी काम किया है। एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने कहा कि एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो के विस्तार के साथ मजबूत और स्मार्ट रेवेन्यू सिस्टम की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ नरूला का अनुभव ब्रांड साझेदारी और नई व्यावसायिक संभावनाओं को मजबूत करने में मदद करेगा। सिद्धार्थ नरूला ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि एनडीटीवी की विश्वसनीयता मजबूत ब्रांड साझेदारी बनाने के लिए बेहतरीन आधार प्रदान करती है और उनका ध्यान भविष्य के लिए तैयार रेवेन्यू मॉडल विकसित करने पर रहेगा।
टैग्स