होम / मीडिया फोरम / पाक्षिक पत्रिका ‘प्रांतिक’ के संपादक व प्रकाशक प्रदीप बरुआ का निधन

पाक्षिक पत्रिका ‘प्रांतिक’ के संपादक व प्रकाशक प्रदीप बरुआ का निधन

असम की प्रमुख पाक्षिक पत्रिका ‘प्रांतिक’ के संपादक और प्रकाशक प्रदीप बरुआ का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

असम की प्रमुख पाक्षिक पत्रिका ‘प्रांतिक’ के संपादक और प्रकाशक प्रदीप बरुआ का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप बरुआ की उम्र 88 साल थी।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। प्रदीप बरुआ असम की मीडिया दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे और उन्होंने पत्रकारिता तथा साहित्य के क्षेत्र में लंबा और अहम योगदान दिया।

प्रदीप बरुआ, द असम ट्रिब्यून समूह के संस्थापक राधा गोविंद बरुआ के सबसे छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई और असम ट्रिब्यून के मैनेजिंग एडिटर प्रफुल्ल गोविंद बरुआ का ठीक एक महीने पहले 14 दिसंबर को निधन हो गया था, जिससे बरुआ परिवार को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है।

साल 1981 में प्रदीप बरुआ ने प्रसिद्ध फिल्मकार और साहित्यकार भाबेंद्र नाथ सैकिया के साथ मिलकर ‘प्रांतिक’ पत्रिका की शुरुआत की थी। भाबेंद्र नाथ सैकिया इस पत्रिका के पहले संपादक थे। ‘प्रांतिक’ असमिया भाषा की बेहद लोकप्रिय पत्रिकाओं में से एक रही है, जो साहित्य, समसामयिक मुद्दों और सामाजिक विषयों पर अपने विविध और गंभीर कंटेंट के लिए जानी जाती है। असमिया मीडिया जगत में इस पत्रिका की एक खास पहचान रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदीप बरुआ के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित लेखक और पत्रकार के तौर पर प्रदीप बरुआ के जाने से असमिया पत्रकारिता में एक बड़ी खाली जगह बन गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘प्रांतिक’ के संस्थापक और संपादक के रूप में साहित्य, पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार और शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

1 day ago

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

3 days ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

4 days ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

4 days ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

4 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago