होम / मीडिया फोरम / 76 वर्ष की आयु में वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा का निधन
76 वर्ष की आयु में वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा का निधन
बिहार के जाने-माने पत्रकार और हिन्दुस्तान टाइम्स के सीनियर असिस्टेंट एडिटर रहे अशोक कुमार सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बिहार के जाने-माने पत्रकार और हिन्दुस्तान टाइम्स के सीनियर असिस्टेंट एडिटर रहे अशोक कुमार सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया।
अशोक सिन्हा ने पत्रकारिता की शुरुआत 1972 में की थी और वे टाइम्स ऑफ इंडिया के शुरुआती सदस्यों में शामिल रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक हिन्दुस्तान टाइम्स, पटना में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम किया और राज्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी।
स्व. अशोक सिन्हा के परिवार में उनकी पत्नी निशा सिन्हा, जो दूरदर्शन में न्यूज रीडर और अरविंद महिला कॉलेज की विजिटिंग फैकल्टी रही हैं, बेटी नंदिता सिन्हा, दामाद सुजीत प्रसाद, बहू पूजा सिन्हा, और पोते अक्षत और अर्जुन सिन्हा शामिल हैं।
अशोक सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी और अपनी पत्रकारिता यात्रा में हमेशा ईमानदारी और गंभीरता बनाए रखी।
टैग्स