होम / मीडिया फोरम / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राजदीप सरदेसाई -लौरा लूमर की तीखी बहस
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राजदीप सरदेसाई -लौरा लूमर की तीखी बहस
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और अमेरिकी एक्टिविस्ट लौरा लूमर के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 16 hours ago
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता लौरा लूमर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। दरअसल कॉन्क्लेव के एक सत्र में लौरा लूमर अपने विचार रख रही थीं।
सत्र के अंत में दर्शक दीर्घा से राजदीप सरदेसाई ने हस्तक्षेप करते हुए लूमर से उनके कुछ पुराने बयानों को लेकर सवाल पूछे। इन बयानों में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और इस्लाम से जुड़ी टिप्पणियां शामिल थीं, जिन पर पहले भी विवाद हो चुका है।
वीडियो क्लिप में सरदेसाई ने लूमर की कुछ टिप्पणियों को “नस्लवादी और इस्लामोफोबिक” बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक संवाद में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। हालांकि लूमर ने इस आरोप का विरोध किया और कहा कि “इस्लामोफोबिया” शब्द का इस्तेमाल अक्सर असहमति की आवाज दबाने के लिए किया जाता है।
यह बहस जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने सरदेसाई के सवालों का समर्थन किया, तो कुछ ने इस बहस के तरीके को लेकर सवाल उठाए। बाद में लौरा लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट करते हुए सरदेसाई पर पक्षपात का आरोप लगाया और इस मुद्दे को लेकर बहस और तेज हो गई।
टैग्स