होम / ब्रैंड स्पीक्स / दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी
दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी
पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 hours ago
मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने दिल्ली में अपने धमाकेदार कॉन्सर्ट से फैंस को एक यादगार अनुभव दिया। ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ (NDTV Good Times) के ‘My Story World Tour’ के भारत चरण की शुरुआत दिल्ली से हुई, जहां हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हनी सिंह ने म्यूजिक, इमोशन और अपनी जिंदगी की कहानी को मंच पर पेश किया।
जैसे ही मंच पर रोशनी हुई और म्यूजिक गूंजा, पूरा माहौल ऊर्जा से भर गया। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि ऐसा शो था जिसमें हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों को संगीत और कहानी के जरिये दर्शकों के सामने रखा।
पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया। विशाल स्क्रीन पर सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल और मंच पर लाइव परफॉर्मेंस ने शो को बेहद खास बना दिया।
The Rise सेगमेंट में हनी सिंह ने अपने शुरुआती दौर की झलक दिखाई। ‘Dope Shop’ जैसे गानों पर दर्शक झूम उठे और उस समय को याद किया जब हनी सिंह ने भारतीय पॉप म्यूजिक में नई पहचान बनाई थी।
इसके बाद आया The Fame का दौर, जब हनी सिंह देश के सबसे बड़े पॉप स्टार बनकर उभरे। ‘Brown Rang’ और ‘Blue Eyes’ जैसे सुपरहिट गानों ने माहौल को जोश से भर दिया। इसके बाद बॉलीवुड पार्टी एंथम ‘ब्लू है पानी पानी’ और ‘चार बोतल बोडका’ पर दर्शकों ने जमकर मस्ती की।
कॉन्सर्ट का सबसे भावुक हिस्सा The Darkness रहा। इस दौरान हनी सिंह ने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जब उन्होंने कई व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना किया। कुछ देर के लिए मंच का माहौल शांत हो गया और दर्शकों ने उन्हें एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि अपनी कहानी साझा करने वाले इंसान के रूप में देखा।
इसके बाद शो का आखिरी और सबसे ऊर्जावान हिस्सा The Comeback था। इस सेगमेंट में हनी सिंह ने अपने नए हिट गानों के साथ जोरदार वापसी का संदेश दिया। ‘Millionaire’ जैसे गानों ने पूरे एरीना को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए आधुनिक स्टेज डिजाइन, सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग, एरियल डांस परफॉर्मेंस और लाइव म्यूजिक वीडियो शूट जैसे कई अनोखे प्रयोग किए गए, जिससे दर्शकों को एक शानदार ऑडियो-विजुअल अनुभव मिला।
कार्यक्रम के दौरान फैंस के लिए कई खास पल भी देखने को मिले। Love Dose contest के विजेताओं को मंच पर बुलाया गया और उन्हें हनी सिंह के साथ खास पल बिताने का मौका मिला। वहीं एक भाग्यशाली फैन को नई बाइक भी दी गई।
कॉन्सर्ट का सबसे खास पल तब आया जब हनी सिंह ने अपने जन्मदिन को अपने ही शहर दिल्ली में फैंस के साथ मंच पर केक काटकर मनाया। पूरे एरीना में तालियों और उत्साह की गूंज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने मंच पर ही एक लाइव म्यूजिक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।
इस मौके पर ‘एनडीटीवी’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, ‘ ‘My Story’ के जरिये लाइव कॉन्सर्ट को नए तरीके से पेश किया गया है, जहां कलाकार ने अपनी जिंदगी की कहानी सीधे दर्शकों के साथ की।’
वहीं ‘एनडीटीवी’ के चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर राहुल शॉ का कहना था, ‘यह शो संगीत, सिनेमा और भावनाओं का अनोखा मिश्रण है और दिल्ली का कॉन्सर्ट इस टूर की शानदार शुरुआत साबित हुआ है।’
दिल्ली में मौजूद हजारों दर्शकों के लिए यह रात लंबे समय तक यादगार रहने वाली रही। अब My Story World Tour देश के अन्य शहरों में भी पहुंचेगा, जहां फैंस को ऐसे ही खास और रोमांचक अनुभव मिलने वाले हैं।
इस कार्यक्रम की झलकियां आप यहां देख सकते हैं--
टैग्स