होम / मीडिया फोरम / आठ वर्षों बाद MCU करेगा पीएचडी सीटों की घोषणा, नए विषय भी शामिल: प्रो. के.जी. सुरेश

आठ वर्षों बाद MCU करेगा पीएचडी सीटों की घोषणा, नए विषय भी शामिल: प्रो. के.जी. सुरेश

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) ने आठ साल के लंबे इंतजार के बाद पीएचडी की सीटों की घोषणा करने का फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) ने आठ साल के लंबे इंतजार के बाद पीएचडी की सीटों की घोषणा करने का फैसला किया है। यह घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।

एमसीयू के कुलगुरु, प्रोफेसर (डॉ.) के.जी. सुरेश ने बताया कि पहले विश्वविद्यालय केवल दो विषयों- मीडिया अध्ययन और कंप्यूटर अनुप्रयोग में पीएचडी उपाधि प्रदान करता था, लेकिन इस बार, विश्वविद्यालय ने पांच विषयों में पीएचडी की उपाधि देने का निर्णय लिया है। ये नए विषय जनसंचार, नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी, मीडिया प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान हैं।

पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्षीय शोध स्नातक पाठ्यक्रम भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, जो उम्मीदवार नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे भी पीएचडी के लिए पात्र होंगे। पीएचडी को पूरा करने की समय सीमा न्यूनतम तीन वर्ष और अधिकतम छह वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदकों को प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार दोनों से गुजरना होगा, जबकि नेट क्वालीफाईड उम्मीदवारों को केवल साक्षात्कार देना होगा। प्रो. सुरेश ने यह भी बताया कि पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय ने लगभग 3 दर्जन पीएचडी उपाधियां प्रदान की हैं।

यह कदम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।


टैग्स एमसीयू माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय पीएचडी की सीटों की घोषणा पीएचडी सीट
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

1 day ago

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

3 days ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

4 days ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

4 days ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

4 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago