होम / मीडिया फोरम / PM मोदी पर आलोक मेहता की पुस्तक को कर्नाटक के राज्यपाल ने सराहा
PM मोदी पर आलोक मेहता की पुस्तक को कर्नाटक के राज्यपाल ने सराहा
उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तक संग्रहणीय और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। इसे सामान्य पाठकों के अलावा यूनिवर्सिटीज और अधिकाधिक लाइब्रेरीज तक पहुंचना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
जाने-माने संपादक और लेखक आलोक मेहता (पद्मश्री) ने अपनी नई पुस्तक रिवोल्यूशनरी राज:नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की एक प्रति कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेंट की। इस दौरान थावरचंद गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और सफलताओं पर प्रकाशित इस काफी टेबल बुक की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तक संग्रहणीय और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। इसे सामान्य पाठकों के अलावा यूनिवर्सिटीज और अधिकाधिक लाइब्रेरीज तक पहुंचना चाहिए।
राज्यपाल ने पुस्तक में लिखी टिप्पणियों को अपने अनुभवों से जोड़कर महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज कल्याण और आर्थिक प्रगति के लिए मोदीजी निरंतर कार्यक्रमों को क्रियान्वित करवाते हैं। बता दें कि राज्यपाल बनने से पहले थावरचंद गहलोत पांच साल केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री भी रहे हैं।
यह कॉफी टेबल बुक शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और शासन यात्रा का विस्तार से विश्लेषण किया गया है। पुस्तक में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की मोदी की राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक यात्रा को समेटा गया है। साथ ही इसमें प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक नवाचारों और परिवर्तनकारी फैसलों को भी रेखांकित किया गया है, जिन्होंने देश की नीति और दिशा को नया स्वरूप दिया।
इस कॉफी टेबल बुक की महत्वपूर्ण भूमिका केंद्रीय गृहमंत्री और मोदीजी की राजनीतिक सफलताओं के सबसे पुराने सहयोगी अमित शाह ने लिखी है। यह पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'एमेजॉन' पर पाठकों के लिए उपलब्ध है।
इस बारे में आलोक मेहता ने एक ट्वीट भी किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
it was pleasure to present my new book Revolutionary Raj - Narendra Modi ‘s 25 Years to Shri Thawarchand Gehlot , Governor of Karnataka . He appreciated & expressed that this book should reach to all universities & libraries in India with others . @narendramodi pic.twitter.com/O0h2vKMs2s
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) January 15, 2026
टैग्स