होम / मीडिया फोरम / जानें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री का ये अंदाज क्यों बना है चर्चा का सबब
जानें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री का ये अंदाज क्यों बना है चर्चा का सबब
आम आदमी के मुद्दों को लेकर नेताओं पर अक्सर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगता रहता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आम आदमी के मुद्दों को लेकर नेताओं पर अक्सर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगता रहता है। कहा जाता है कि नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं और सामान्य तौर पर लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे ही एक मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला इंदौर का है, जहां पर पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान संजू नामक युवक की मौत हो गई थी। इसी मामले में संजू के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, लेकिन उनके चेहरे से पीड़ा का भाव गायब था।
हद तो तब हो गई जब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदौर शहर के भाजपा अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के साथ गहलोत जोर-जोर से हंसते नजर आए। इस दौरान वे यह भी भूल गए कि प्रेस कॉन्फ्रेंस किस गंभीर मुद्दे पर बुलाई गई है। हालांकि, इसके साथ ही गहलोत यह कहना नहीं भूले कि वे लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। अभी तक सिर्फ न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जबकि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज तुरंत उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए था।
टैग्स हिरासत में मौत थावरचंद गहलोत