होम / मीडिया फोरम / Str8bat ने इस कंपनी को सौंपी PR की जिम्मेदारी
str8bat ने इस कंपनी को सौंपी PR की जिम्मेदारी
देश की स्पोर्ट्स टेक कंपनी str8bat ने अपनी कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन (PR) की जिम्मेदारी CPR Global को दे दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
देश की स्पोर्ट्स टेक कंपनी str8bat ने अपनी कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन (PR) की जिम्मेदारी CPR Global को दे दी है। अब CPR Global पूरे देश में मीडिया से जुड़ा काम संभालेगी, ताकि str8bat की पहचान और भी मजबूत हो सके।
2018 में गगन दागा, राहुल नागर और मधुसूदन आर द्वारा शुरू की गई str8bat खिलाड़ियों को रियल-टाइम डेटा के जरिए खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस सुधारने में मदद करती है। कंपनी के दो बड़े प्रॉडक्ट- str8bat Classic (स्मार्ट बैट सेंसर) और नया AI-आधारित str8bat Pro बैट स्पीड, बैट पाथ, इम्पैक्ट जोन जैसी जानकारी तुरंत दिखाते हैं, जिससे खिलाड़ी अपनी तकनीक को और बेहतर कर पाते हैं।
str8bat पहले से ही Cricket Australia, Rajasthan Royals और कई बड़ी क्रिकेट एकैडमी के साथ काम कर रही है। IPL 2025 में यह राजस्थान रॉयल्स की ऑफिशियल स्किलिंग पार्टनर भी रही। कंपनी को दिग्गज क्रिकेटर्स किरण मोरे और ग्रेग चैपल का समर्थन भी मिला हुआ है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है।
कंपनी ने हाल ही में 10 देशों- भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूके, त्रिनिदाद एंड टोबैगो सहित कई जगह में अपनी ऑफिशियल एंट्री का ऐलान किया है। str8bat का लक्ष्य है कि दुनियाभर के युवा खिलाड़ियों को टेक्नोलॉजी के जरिए और सक्षम बनाया जाए।
कंपनी को Exfinity Venture Partners, TRTL Ventures, Sadev Ventures, Techstars और SucSEED Indovation Fund जैसी बड़ी निवेश कंपनियों का समर्थन भी मिला है।
गगन दागा, Co-founder और CEO, ने कहा, 'हम ऐसी टेक बना रहे हैं जो क्रिकेटर्स को अपने खेल को नए नजरिये से समझने में मदद कर रही है। अब जब हम ग्लोबल स्तर पर विस्तार कर रहे हैं, CPR Global से जुड़कर हमें अपनी कहानी और बड़े दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।'
चैताली पिशै रॉय, Founder, CPR Global, ने कहा, 'भारत से निकलकर दुनिया का खेल बदलने वाली ऐसी इनोवेशन को देखना प्रेरणादायक है। str8bat सिर्फ क्रिकेट को आसान नहीं बना रहा, बल्कि नई स्पोर्ट्स टेक कैटेगरी भी तैयार कर रहा है। इसके साथ काम करना और इसे दुनिया तक पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है।'
टैग्स