होम / मीडिया फोरम / दिल्ली में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का आयोजन, उर्दू को बताया विरासत की भाषा

दिल्ली में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का आयोजन, उर्दू को बताया विरासत की भाषा

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। CMD उपेन्द्र राय ने कहा कि उर्दू मजहब की नहीं, विरासत की भाषा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को भारत एक्सप्रेस के बैनर तले आयोजित उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में भाषा, संस्कृति और विकास के सवालों पर गहन संवाद हुआ। उद्घाटन रेखा गुप्ता ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में उपेंद्र राय ने उर्दू के सांस्कृतिक पक्ष को मजबूती से सामने रखा।

कार्यक्रम दिल्ली उर्दू अकादमी में दिल्ली सरकार के सहयोग से हुआ, जिसमें राजनीति, मीडिया और साहित्य जगत के कई नामचीन चेहरों ने शिरकत की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को 'मिली-जुली संस्कृति का जीवंत केंद्र' बताते हुए कहा कि राजधानी की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा ऐलान करते हुए राजधानी में 1100 ‘आरोग्य मंदिर’ स्थापित करने की योजना सार्वजनिक की। मुख्यमंत्री के मुताबिक अब तक 250 केंद्र शुरू हो चुके हैं और आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 15 आरोग्य मंदिर होंगे, जिससे आम नागरिकों को प्राथमिक उपचार सुलभ हो सकेगा।

कॉनक्लेव का केंद्र बिंदु बने उपेंद्र राय ने साफ कहा, 'उर्दू किसी एक मजहब की नहीं, यह हमारी विरासत और समृद्ध संस्कृति की भाषा है।' उन्होंने उर्दू की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि यह भाषा अलग-अलग सभ्यताओं के संवाद से निखरी और इसकी जड़ें साझी संस्कृति में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उर्दू को किसी खांचे में बाँधना भाषा और समाज दोनों के साथ अन्याय है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने उर्दू की मधुरता की सराहना की, वहीं कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और बुद्धिजीवियों ने उर्दू के संरक्षण और आधुनिक माध्यमों में इसकी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।

उर्दू-हिंदी के सांस्कृतिक सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई। सीएमडी उपेंद्र राय ने भारत के ज्ञान-वैभव और वैश्विक नेतृत्व की धारणा पर बोलते हुए युवाओं से आत्मविश्वास और सृजनशीलता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अंत में अल्लामा इक़बाल के शेर का हवाला देते हुए उन्होंने सामूहिक पहचान और सांस्कृतिक गौरव की बात कही। कुल मिलाकर, ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ ने यह संदेश दिया कि उर्दू किसी समुदाय की नहीं, बल्कि साझा विरासत की आवाज़ है और दिल्ली उसकी गवाही देती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

1 day ago

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

3 days ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

4 days ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

4 days ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

4 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago