होम / मार्केटिंग / YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़
YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़
डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago
डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के जरिए करीब ₹80.11 करोड़ जुटाने का है। यह आईपीओ NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹138 से ₹145 प्रति शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 24 फरवरी को खुलेगा। इसके बाद आम निवेशकों के लिए आईपीओ 25 फरवरी से खुलेगा और 27 फरवरी को बंद हो जाएगा।
YAAP Digital ब्रैंड्स को इंटीग्रेटेड डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं देती है। यानी कंपनी ऑनलाइन प्रमोशन, सोशल मीडिया कैंपेन, परफॉर्मेंस मार्केटिंग और डिजिटल एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करती है। जो कंपनियां अपने ऑनलाइन बिज़नेस और ब्रांड की पहुंच बढ़ाना चाहती हैं, उनके लिए यह कंपनी काम करती है।
कंपनी का कहना है कि NSE Emerge पर लिस्टिंग से उसे अपने विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, तेजी से बढ़ रहे डिजिटल विज्ञापन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने का मौका मिलेगा।
कुल मिलाकर, यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए मौका हो सकता है जो डिजिटल और ऐडवर्टाइजिंग सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा लेना चाहते हैं।
टैग्स