होम / मार्केटिंग / Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान
Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान
मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने खुद लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी दी और कंपनी से जुड़ने पर खुशी जताई।
अपने पोस्ट में तनिमा ने लिखा कि वह स्पाल्बा से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी टीम के साथ काम करने जा रही हैं जो बहुत ही क्रिएटिव है और टेक्नोलॉजी से प्रेरित है। उनके मुताबिक, यह टीम नए आइडिया और इनोवेशन के लिए हमेशा तैयार रहती है, और इसी वजह से वह इस नई पारी को लेकर काफी रोमांचित हैं।
तनिमा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनके लिए क्रिएटिविटी सिर्फ ब्रांड या कैंपेन तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि असली रचनात्मकता कहानियों और लोगों की सोच को बदलने में होती है। यानी उनके लिए हर आइडिया के पीछे एक मजबूत कहानी और अलग नजरिया होना जरूरी है।
इससे पहले तनिमा करीब तीन साल तक Tribes Communication के साथ जुड़ी रहीं, जहां वह डिप्टी जनरल मैनेजर (क्रिएटिव स्ट्रैटेजी) के पद पर काम कर रही थीं। वहां उन्होंने कई अहम प्रोजेक्ट्स और कैंपेन पर काम किया।
तनिमा त्रिपाठी इंडस्ट्री की अनुभवी प्रोफेशनल मानी जाती हैं। उन्हें कैंपेन आइडिया तैयार करने, क्रिएटिव स्क्रिप्ट लिखने, कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट और एवी/स्टोरीबोर्डिंग में खास महारत हासिल है। उनका फोकस हमेशा ऐसे आइडिया बनाने पर रहा है जो यादगार हों, असरदार हों और लोगों के दिल-दिमाग पर छाप छोड़ें।
अब देखना होगा कि स्पाल्बा में अपनी नई भूमिका में वह किस तरह की नई और अलग क्रिएटिव दिशा लेकर आती हैं।
टैग्स