होम / साक्षात्कार / भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज में रेवेन्यू को लेकर SONY के राजेश कौल ने कही ये बात

भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज में रेवेन्यू को लेकर SONY के राजेश कौल ने कही ये बात

‘एक्सचेंज4मीडिया’ से बातचीत में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिस्ट्रीब्यूशन) और हेड (स्पोर्ट्स बिजनेस) राजेश कौल ने ऐड रेवेन्यू और सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू को लेकर चर्चा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से शुरू होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए 15-16 स्पॉन्सर्स को अपनी झोली में डालने के बाद ‘सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क्स’ (SPSN) इसके प्रसारण के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज का Sony Ten 1, Sony Ten 3 और Sony Six चैनल्स पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। लगभग नौ महीने के ब्रेक के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए यह पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज़ होगी, जिसमें तीन टी20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिस्ट्रीब्यूशन) और हेड (स्पोर्ट्स बिजनेस) राजेश कौल ने इस सीरीज के दौरान मिलने वाले ऐड रेवेन्यू और सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:  

कोविड-19 के कहर के कारण यह साल ब्रॉडकास्टर्स समेत लगभग प्रत्येक बिजनेस के लिए मुश्किलों भरा रहा है। ऐसे में ऐड रेवेन्यू के मामले में आपको इस सीरीज से क्या उम्मीदें हैं?

लॉकडाउन के बाद हमने स्पोर्ट्स इवेंट को लेकर व्युअरशिप में काफी इजाफा देखा है, यहां तक कि उन सीरीज में भी, जिनमें भारत शामिल नहीं रहा है। ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर भी हमें इसी तरह का ट्रेंड बरकरार रहने की उम्मीद है। 

इस सीरीज को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है और हम सब इसे अपने नेटवर्क, नेटवर्क के बाहर, रीजनल चैनल्स पर, प्रिंट और डिजिटल पर प्रमोट करने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह सीरीज नौ महीने के ब्रेक के बाद हो रही है, ऐसे में मुझे उम्मीद है कि पिछली बार के मुकाबले व्युअरशिप के मामले में यह काफी आगे निकलेगी।

हमें डिजिटल (SonyLIV) और अन्य चैनल्स पर एडवर्टाइजर्स और स्पॉन्सर्स की ओर से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। व्युअरशिप और एड रेवेन्यू के मामले में यह सीरीज हमारे अनुमान से कहीं ज्यादा बेहतर होने जा रही है। एडवर्टाइजर्स और स्पॉन्सरशिप के अलावा हमें सबस्क्रिप्शन बिजनेस में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इन सबका वास्तविक प्रभाव तो सीरीज शुरू होने के 10-15 दिन बाद ही पता चलेगा, लेकिन शुरुआती ट्रेंड्स काफी सकारात्मक हैं। हमें उम्मीद है कि सीरीज के अंत तक हमें 15-20 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिलेगा।

लॉकडाउन के दौरान डिजिटल के उपभोग (consumption) में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। क्या आपको लगता है कि टीवी व्युअरशिप पर इसका असर पड़ेगा?

यह सही है कि लॉकडाउन के दौरान डिजिटल का उपभोग बढ़ा है। हालांकि, स्पोर्ट्स में हमें इस तरह का ट्रेंड देखने को नहीं मिला है। यह जॉनर अभी इससे प्रभावित नहीं हुआ है। हां, समग्र रूप से देखा जाए तो डिजिटल की व्युअरशिप बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में ऐसा होना तय है। लेकिन भारत विविधताओं भरा देश है और यहां एक टीवी वाले घरों की संख्या ज्यादा है। इसलिए, खासकर क्रिकेट के लिए जिसे ज्यादातर परिवार के लोग मिलकर देखते हैं, हमें नहीं लगता कि टीवी व्युअरशिप पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा।

उदाहरण के लिए-जिन सीरीज में इंडियन टीम नहीं खेल रही थी, जैसे-जुलाई में वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बीच व अगस्त में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दौरान भी व्युअरशिप में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि इस दौरान दर्शक बहुत अधिक डिजिटल कंटेंट का उपभोग कर रहे होंगे, लेकिन टीवी दर्शकों की संख्या 200 प्रतिशत बढ़ गई है। जैसा कि मैंने कहा कि डिजिटल संख्या बढ़ती रहेगी, लेकिन टीवी व्युअर्स की संख्या भी बढ़ेगी।  

इस साल सीरीज के लिए किस तरह की प्रोग्रामिंग की योजना बनाई गई है?

कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के चलते यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन शूटिंग के दौरान तमाम सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए आगे बढ़ते चले गए। कुछ कंटेंट हमारे चैनल्स पर पहले से ही प्रसारित होना शुरू हो गया है, जिनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया की पूर्व में हुई बेहरतीन ‘भिड़ंत’ शामिल हैं। सीरीज के दौरान हमारे पास हमारा फ्लैगशिप शो ‘Extraaa Innings’ होगा, जिसमें ग्लेन मैकग्रा, संजय मांजरेकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे तमाम दिग्गज शामिल होंगे। हमारे पास ऑस्ट्रेलिया से आ रहा लाइव फीड होगा। इसके साथ ही हम अंग्रेजी फीड भी तैयार कर रहे हैं। हम अपने ऑडियंस को हरसंभव श्रेष्ठ कवरेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर रहे हैं। यही नहीं, इस सीरीज के दौरान लगभग नौ महीने के बाद स्टेडियम में दर्शक मौजूद रहेंगे, इसलिए इस सीरीज का लुक और अनुभव कुछ अलग ही होने वाला है।  

क्या आपको लगता कि इस साल टाइमिंग का कोई इश्यू नहीं होगा, क्योंकि अधिकांश लोग अभी भी घर से काम (working from home) कर रहे हैं?

इस सीरीज में सभी वनडे, टी20 और टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार प्रसारित किए जाएंगे। डे-नाइट मैच सुबह और टी20 मैच दोपहर में शुरू होंगे, जो काफी अच्छी टाइमिंग है। चूंकि अधिकांश लोग अभी भी घरों से काम कर रहे हैं, ऐसे में यह सभी के लिए सही होगा।

इस साल आप स्पोर्ट्स जॉनर को किस तरह से बढ़ते हुए देख रहे हैं?

इस साल की शुरुआत में ज्यादा स्पोर्ट्स इवेंट नहीं हुए। ओलंपिक्स जो इस साल जून में प्रस्तावित था, समेत कुछ स्पोर्ट्स इवेंट्स स्थगित कर दिए गए, लेकिन अब सभी चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। ऐसे मुश्किल समय में लोग लाइव स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं। अब लोगों का स्टेडियम में आना भी शुरू होगा और इससे स्पोर्टस जॉनर के समग्र विकास में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इस जॉनर में बड़ी ग्रोथ दिखाई देगी।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया इंडिया ऑस्ट्रेलिया मैच सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क राजेश कौल
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 days ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

20 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

33 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

42 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

52 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago