होम / ऐड वर्ल्ड / 2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। यह इस रिपोर्ट का 24वां एडिशन है। हर बार की तरह इस बार भी रिपोर्ट में उन बदलते ट्रेंड्स और बड़े बदलावों को सामने रखा गया है, जो आने वाले साल में मार्केट की दिशा तय करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 से 2025 के बीच ग्रोथ करीब 12% के आसपास लगभग स्थिर रही। एक्सपैंडेड ADEX डिफिनिशन के हिसाब से 2026 में कुल ADEX (विज्ञापन खर्च) बढ़कर लगभग 1,74,605 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसका मतलब है कि 2025 के 1,55,105 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 12–13% की नाममात्र बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 में कुल डिजिटल AdEx 2025 के 93,156 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,11,976 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

इस रिपोर्ट का अनावरण इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने किया, जिनमें सैम बलसारा, अजीत वर्गीज, विवेक दास, दीप्ति भदौरिया, विक्रम सखुजा, लारा बलसारा वाजिफदार, नवल आहूजा, अमित सिंघल, गिरीश प्रभु और सरीना मेंजेस जैसे नाम शामिल रहे।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यदि लेगेसी कोर-डिफिनिशन (जिसमें Q-Comm और MSME शामिल नहीं हैं) के आधार पर देखें तो ग्रोथ थोड़ी कम, यानी करीब 9% रहने का अनुमान है। इससे ADEX 1,15,291 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 1,25,629 करोड़ रुपये तक जाएगा। इससे साफ संकेत मिलता है कि अब मार्केट में जो नई बढ़ोतरी हो रही है, वह सिर्फ पारंपरिक मीडिया से नहीं, बल्कि नए डिजिटल इकोसिस्टम से आ रही है।

ट्रेडिशनल मीडिया व लीनियर टीवी

ट्रेडिशनल मीडिया और Linear TV की बात करें तो रिपोर्ट कहती है कि लेगेसी सीरीज में ट्रेडिशनल मीडिया की वैल्यू में सिर्फ करीब 1% की बढ़ोतरी होगी। यह 61,949 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 62,629 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा। हालांकि कुल खर्च लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन इसकी हिस्सेदारी और घटेगी। Linear TV की वैल्यू करीब 32,855 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। वहीं प्रिंट में करीब 3% की हल्की बढ़त हो सकती है और सिनेमा, आउटडोर और रेडियो जैसे अन्य ट्रेडिशनल माध्यम –5% से +5% के बीच सीमित दायरे में रहेंगे। यानी साफ है कि पारंपरिक मीडिया अभी कम ग्रोथ और मैनेज्ड रिटर्न वाले दौर में है।

डिजिटल

डिजिटल को रिपोर्ट ने असली और मजबूत ग्रोथ इंजन बताया है। कोर डिजिटल (जिसमें सर्च, सोशल, वीडियो, डिस्प्ले, ईकॉमर्स और CTV शामिल हैं) में ADEX 2025 के 53,342 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026 में करीब 63,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, यानी लगभग 18% की बढ़ोतरी। इससे लेगेसी सीरीज में डिजिटल और ट्रेडिशनल की हिस्सेदारी लगभग 50:50 पर आ जाएगी। एक्सपैंडेड डिफिनिशन के तहत कुल डिजिटल (कोर + Q-Comm + MSME) खर्च 2026 में लगभग 1,11,976 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो 2025 के 93,156 करोड़ रुपये के मुकाबले 20% ज्यादा है। इससे एक्सपैंडेड मार्केट में डिजिटल की हिस्सेदारी 60% से बढ़कर करीब 64% हो जाएगी।

क्विक कॉमर्स

क्विक कॉमर्स में सबसे तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है। क्विक कॉमर्स विज्ञापन खर्च करीब 4,000 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, यानी करीब 50% की ग्रोथ। वहीं MSME डिजिटल खर्च 35,814 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 42,976 करोड़ रुपये तक जा सकता है, यानी करीब 20% की बढ़ोतरी। इन दोनों को मिलाकर सिर्फ एक साल में डिजिटल ADEX में 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त बढ़ोतरी जुड़ सकती है।

प्रिंट

प्रिंट के बारे में रिपोर्ट कहती है कि 2026–27 में इसकी भूमिका साफ है कि यह एक स्थिर लेकिन चुनिंदा और रिटर्न पर फोकस करने वाला माध्यम रहेगा। ऑटो, BFSI, रियल एस्टेट और होम इम्प्रूवमेंट, साथ ही प्रीमियम एजुकेशन जैसे सेक्टर में प्रिंट की खास भूमिका रहेगी। इन कैटेगरी में गहराई, भरोसा और क्षेत्रीय समझ की जरूरत होती है, खासकर हिंदी और अंग्रेजी मार्केटों में। साथ ही, जब प्रिंट को डिजिटल और बड़े स्क्रीन के साथ मिलाकर प्लान किया जाएगा, तब इसका असर ज्यादा होगा, बजाय इसे अकेले मास-रीच टूल की तरह इस्तेमाल करने के।

OOH

OOH को लेकर रिपोर्ट कहती है कि 2026 में इसे सिर्फ रीच और फ्रीक्वेंसी के आधार पर अलग से खरीदने की बजाय Large Screen और Digital Video के साथ मिलाकर एक Integrated Attention System के तौर पर देखना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक OOH पारंपरिक मीडिया का सर्वाइवर है। यह कुल मिलाकर और हिस्सेदारी दोनों में बढ़ रहा है और DOOH के रूप में आगे विकसित भी हो रहा है। यह इकलौता पारंपरिक माध्यम है जो कुल स्तर पर ग्रोथ दिखा रहा है।

Pitch Madison Advertising Report को Pitch ने Madison World के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है। यह विस्तृत रिपोर्ट प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो, आउट-ऑफ-होम (OOH), इंटरनेट और सिनेमा जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन खर्च के पैटर्न का विश्लेषण करती है और भविष्य में मार्केट की संभावित ग्रोथ का भी अनुमान पेश करती है।

पूरी Pitch Madison Advertising Report (PMAR) 2026 डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक किया जा सकता है:

https://e4mevents.com/pitch-madison-advertising-report-2026/download-report


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 days ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 week ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago