होम / ऐड वर्ल्ड / Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

भारत के विज्ञापन जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Wondrlab करीब 120 मिलियन डॉलर में Madison World को खरीदने की बातचीत कर रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Wondrlab के फाउंडर और सीईओ सौरभ वर्मा ने 'एक्सचेंज4मीडिया' से बातचीत में कहा कि कंपनी शुरू से ही बड़े स्तर पर विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है और अधिग्रहण (acquisition) इस रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि Wondrlab कई कंपनियों से बातचीत कर रही है, ताकि अपनी प्लेटफॉर्म-फर्स्ट और फुल-फनल मार्केटिंग व टेक्नोलॉजी सेवाओं को और मजबूत किया जा सके। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि जब कोई पुख्ता फैसला होगा, तब सही समय पर जानकारी दी जाएगी।

वहीं Madison World ने इन खबरों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यह भी चर्चा थी कि पेरिस मुख्यालय वाले एक ग्लोबल कम्युनिकेशन नेटवर्क की भारत इकाई Madison में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत कर रही है।

यदि यह सौदा पूरा होता है, तो यह हाल के वर्षों में भारत की स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) एजेंसियों के क्षेत्र में सबसे बड़े सौदों में से एक हो सकता है। पिछले साल मार्च में Madison की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर लारा बलसारा वाजिफदार ने कहा था कि कंपनी साझेदारी के लिए हमेशा खुली है, लेकिन शर्तें ऐसी होनी चाहिए जो क्लाइंट्स, कर्मचारियों और Madison के भविष्य के हित में हों।

साल 1988 में स्थापित Madison World आज भारत की प्रमुख स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों में गिनी जाती है। कंपनी डिजिटल, टीवी, प्रिंट, रेडियो, सिनेमा, आउटडोर और एक्टिवेशन जैसे कई माध्यमों में मीडिया प्लानिंग और बाइंग का काम करती है। इसके अलावा पब्लिक रिलेशंस, क्रिएटिव विज्ञापन और स्पोर्ट्स मार्केटिंग में भी इसकी मजबूत पकड़ है।

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में दफ्तरों के साथ Madison ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी के अलग-अलग वर्टिकल्स भी हैं, जैसे Loop (क्रिएटिव विज्ञापन), Madison PR (पब्लिक रिलेशंस), Mates (एंटरटेनमेंट मार्केटिंग) और PMG Sports (स्पोर्ट्स मार्केटिंग)। ऐसे में अगर Wondrlab और Madison का यह संभावित सौदा होता है, तो यह भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 days ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 week ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

4 hours ago