होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये बने IPOY2016 के विजेता, अभिनेता अनिल कपूर ने किया सम्मानित...
ये बने IPOY2016 के विजेता, अभिनेता अनिल कपूर ने किया सम्मानित...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="size-full wp-image-31342 alignright" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2016/12/fs_66995.jpg" alt="fs_66995" width="294" height="274" />‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर' (IMPACT Person of
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
शर्मा को यह अवॉर्ड डिजिटल इकोसिस्टम और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में क्रांति लाने के लिए दिया गया है। वे न केवल अपनी इस नई खोज से ऊंचाईयों को छू रहे हैं बल्कि अपनी कंपनी ‘पेटीएम’ को भी ग्लोबल ब्रैंड बना रहे हैं।
इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अनिल कपूर थे, जिन्होंने शर्मा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में किया गया।
[caption id="attachment_31344" align="alignleft" width="276"]पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा आज की ई-कॉमर्स इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। देश भर के छुट्टे की समस्या खत्म करने वाले विजय शेखर के एक आइडिया ने आज इस कंपनी को 15 हजार करोड़ रुपए का बना दिया है। ‘पेटीएम’ मतबल ‘पे थ्रू मोबाइल’ यानी मोबाइल के जरिये पैसे भरना है।
पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के अतिरिक्त इस अवॉर्ड के लिए चार अन्य नॉमिनी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जिनमें दो जाइंट नॉमिनी शामिल थे। इनमें नीति आयोग (NITI Aayog) के सीईओ अमिताभ कांत, पतंजलि (Patanjali ) के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण, ओला कैब्स (OLA Cabs) के सह संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल और आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा व ग्रुप एम साउथ एशिया (GroupM, South Asia) के सीईओ सीवीएल श्रीनिवास शामिल थे।
बता दें कि, IPOY 2016 के लिए चयन प्रक्रिया इंडस्ट्री-वाइड पोल्स के आधार पर की गई थी।
इस बार नॉमिनी की लिस्ट में ऐसे नाम शामिल हुए थे, जो न सिर्फ मीडिया, मार्केर्टिंग और एडवर्टाइजिंग की दुनिया में लोगों के लिए प्रेरक हैं बल्कि इससे हटकर भी उन्होंने अपना खासा मुकाम हासिल किया है।
ये हैं पिछले वर्षों के विजेता
अब तक यह पुरस्कार सीएनएन-आईबीएन (CNN-IBN) के तत्कालीन एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई (2006), कलर्स के राजेश कामत (2009), स्टार इंडिया नेटवर्क (Star India Network) के उदय शंकर (2010), टैपरूट इंडिया (TapRoot India) के चेयरमैन एवं सह संस्थापक एजनेलो डायस और नेटवर्क18 के हरीश चावला (2011), पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी (2012), बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett, Coleman & Co)के विनीत जैन (2013), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के पुनीत गोयनका (2014), वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर अरनब गोस्वामी (2015) आदि को मिल चुका है। ‘स्टार इंडिया’ के उदय शंकर को वर्ष 2014 में इंपैक्ट पर्सन ऑफ द डिकेड (IMPACT Person of the Decade) के सम्मान से नवाजा गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स