होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर
कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर
भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।
Vikas Saxena 1 hour ago
भारत सरकार का नवरत्न उपक्रम व देश की अग्रणी लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कंपनी भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' (Container Corporation of India Ltd.) में सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव हुआ है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सूचना-प्रसारण मंत्रालय के आदेश के तहत की गई है।
कंपनी के मुताबिक, इस नई जिम्मेदारी के चलते राजीव भारद्वाज को कॉनकोर से 4 मार्च 2026 से कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक आदेश में दी है।
बताया गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 18 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर उन्हें प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया था। इसके बाद कॉनकोर ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया।
कंपनी ने इस बदलाव की जानकारी शेयर बाजार को भी दे दी है। इसके तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत सूचना भेजी गई है।
'कॉनकोर' का कहना है कि यह बदलाव सीनियर मैनेजमेंट में होने वाले सामान्य प्रशासनिक बदलावों का हिस्सा है और कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस नियमों के मुताबिक किया गया है।
टैग्स