होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा
‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा
शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 hours ago
मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, शानू सिंह जुलाई 2025 में BCCL से जुड़ी थीं। उनकी जिम्मेदारी ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ के लिए ब्रैंड स्ट्रैटेजी तैयार करना और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इंटीग्रेटेड मार्केटिंग पहलों को आगे बढ़ाना था।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अखबार के ब्रैंड को और मजबूत बनाने, पाठकों की भागीदारी बढ़ाने और विज्ञापनदाताओं के लिए नई पहल शुरू करने पर काम किया।
शानू सिंह मार्केटिंग के क्षेत्र में करीब दो दशक का अनुभव रखती हैं। BCCL से पहले वह ASK Asset & Wealth Management में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के पद पर काम कर चुकी हैं। यह कंपनी Blackstone के पोर्टफोलियो का हिस्सा है।
इसके अलावा वह स्टैंर्ड चार्टर्ड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक जैसी बड़ी कंपनियों में भी लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
फिलहाल उन्होंने आगे किस संगठन से जुड़ने का फैसला किया है, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। हालांकि इंडस्ट्री में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
टैग्स