होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी को मिला इस चैनल के CEO का पद...
वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी को मिला इस चैनल के CEO का पद...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ के रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’, जोकि यूपी संचालित होता है, उसकी कमान अब जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी के हाथों में सौंपी गई है। दरअसल उन्हें अब चैनल का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले वे न्यूज नेशन चैनल में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ के रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’, जोकि यूपी संचालित होता है, उसकी कमान अब जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी के हाथों में सौंपी गई है। दरअसल उन्हें अब चैनल का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले वे न्यूज नेशन चैनल में वरिष्ठ पद पर ही कार्यरत थे।
त्रिवेदी राजस्थान पत्रिका में नेशनल एडिटर और एनडीटीवी इंडिया में कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। राजस्थान पत्रिका में वे दो बार अपनी पारी खेल चुके हैं। अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से ही की थी।
एनडीटीवी में रहते हुए विजय त्रिवेदी संसद और राजनीतिक खबरें कवर करते थे। इन्होंने ‘चक्रव्यूह’, ‘आज का एजेंडा’, ‘हॉटलाइट’, ‘सवाल आपके’ और ‘रविवार आईना’ जैसे कई मशहूर शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा विजय त्रिवेदी एनडीटीवी इंडिया पर साप्ताहिक शो ‘इंडिया दिस वीक’ भी होस्ट करते थे।
दिनमान, धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान और रविवार के लिए नियमित स्तंभ लिख चुके विजय त्रिवेदी जी न्यूज, दूरदर्शन और एआईआर पर भी कई शो एंकर कर चुके हैं।
राजस्थान पत्रिका के करियर शुरू करने के बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स जयपुर और इंडिया टुडे के लिए भी काम किया। टीवी में उनकी शुरुआत विनोद दुआ की ‘परख’ की टीम से हुई। वे लोकसभा प्रेस एडवाइजरी कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री भी रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स