होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रभु, कल होगा अंतिम संस्कार
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रभु, कल होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया ट्रेड यूनियन अभियान के अग्रणी नेता राजेंद्र प्रभु...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया ट्रेड यूनियन अभियान के अग्रणी नेता राजेंद्र प्रभु का निधन हो गया है। वह बीमारी से जूझ रहे थे। 85 साल के प्रभु ने सोमवार रात को ग्रेटर नोएडा के शारदा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा।
उन्होंने मृत्यु के उपरांत अपने शरीर को चिकित्सा विज्ञान को दान करने की घोषणा की थी। उनकी इच्छा को देखते हुए पार्थिव देह को मेडिकल कालेज को दान कर दिया गया है। पत्रकारों के विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) द्वारा जारी बयान में कहा गया है लगभग एक महीने पहले प्रभु की कार्डियक सर्जरी हुई थी और तब से वह ठीक नहीं चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
प्रभु का जन्म केरल के कोच्चि में हुआ था। वह छात्र जीवन से ही ट्रेड यूनियन आंदोलन से जुड़ गए थे। बाद में वह भोपाल आए और रेलवे से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ समाचार पत्र में काम करना शुरू किया। इसके बाद वह हिन्दुस्तान टाइम्स सहित विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े। उन्होंने 1972 में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और इसके शीर्ष पदों पर रहे।
प्रभु ने श्रमजीवी पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों के लिए समय-समय पर गठित होने वाले वेतन बोर्डों में भी ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर सक्रिय योगदान दिया।
टैग्स राजेंद्र प्रभु