होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार प्रभजोत कौर ने पत्रकारिता को बाय-बाय बोल शुरू किया 'अपना' काम
पत्रकार प्रभजोत कौर ने पत्रकारिता को बाय-बाय बोल शुरू किया 'अपना' काम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार प्रभजोत कौर ने अपनी ईवेंट मैनेजमेंट और पीआर क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2001 में प्रभजोत ने हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ से सक्रिय पत्रकारिता में कदम रखा। बतौर रिपोर्टर यहां उन्होंने साल 2004 तक काम किया। इसके बाद वे दैनिक जागरण के साथ बतौर सीनियर रिपोर्टर जुड़ गईं और यहां भी वे तीन साल रहीं। साल 2007 में दैनिक जागरण से इस्तीफा देने के बाद वे डीएलए अखबार के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर जुड़ीं। यहां वे 2007 से 2010 तक रहीं। इसके बाद इस सफर में उन्होंने 'द सी एक्सप्रेस' में सीनियर रिपोर्टर, डीएलए में भी सीनियर रिपोर्टर और फिर जागरण समूह के बाइलिंग्युअल अखबार 'आईनेक्स्ट' में चीफ रिपोर्टर के तौर पर काम किया। वे वहां सिटी इंजार्च भी अहम जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, मेडिकल, कल्चर आदि बीट्स पर उल्लेखनीय काम किया है। फीचर लेखन और सॉफ्ट स्टोरीज से लेकर कई बोल्ड स्टोरीज उनके करियर के हिस्से में आती है। बिंदास पत्रकार की छवि वाली प्रभजोत ने शादी भी आगरा के तेजतर्रार पत्रकार मीतेन रघुवंशी से की है। मीतेन आजकल हिन्दुस्तान अखबार में बतौर चीफ रिपोर्टर तैनात हैं।
उन्होंने वर्ष 2002 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। वर्ष वर्ष 2001 में नेशनल मीडिया कॉफ्रेंस समेत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न सेमिनार और वर्कशॉप में भी शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा वह करीब दस साल से इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन ‘IPTA’ की सक्रिय सदस्य हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुकपेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स