होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / साक्षी समूह के अखबार व चैनल पर सरकारी विज्ञापन के प्रसारण पर लगी रोक हटी

साक्षी समूह के अखबार व चैनल पर सरकारी विज्ञापन के प्रसारण पर लगी रोक हटी

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आंध्रप्रदेश सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें आंध्र प्रदेश सरकार ने दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी की आर्थिक मोर्चे पर नाकेबंदी करते हुए साक्षी समाचार पत्र व टेलीविजन चैनल पर अपने सभी विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि जगन साक्षी समा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आंध्रप्रदेश सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें आंध्र प्रदेश सरकार ने दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी की आर्थिक मोर्चे पर नाकेबंदी करते हुए साक्षी समाचार पत्र व टेलीविजन चैनल पर अपने सभी विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि जगन साक्षी समाचार पत्र व चैनल के मालिक हैं। जस्टिस बी सेशासयना रेड्डी और जस्टिस के जी शंकर की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। गौरतलब है 9 मई को सरकार ने सभी विभागों, एजेंसियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, कारपोरेशनों और संगठनों को साक्षी के लिए विज्ञापन जारी न करने के लिए कहा था। साक्षी को भी अधिसूचना जारी की गई थी। सीबीआई ने मीडिया हाउस साक्षी के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह रोक लगाई गई थी। इससे दो दिन पूर्व सीबीआई ने तेलुगू दैनिक साक्षी निकालने वाले जगती प्रकाशन, 24 घंटे का समाचार चैनल चलाने वाले इंदिरा टेलीविजन व जननी इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म के बैंक खाते सील कर दिए थे। सीबीआई ने जगन के पास कथित अवैध संपत्ति होने की जांच के तहत इन कंपनियों के 11 वर्तमान खातों और 103 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपाजिट सील किए थे। कंपनियों के 11 खातों में कुल 10.31 करोड़ रुपये की राशि है। कडप्पा सांसद जगन की कंपनियों ने सीबीआई की इस कार्रवाई को चुनौती दी थी। कंपनियों का आरोप था कि खाते सील कर देने से दैनिक व टीवी चैनल प्रभावित हुए हैं और इससे इनके 20,000 कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में वर्ष 2008 में इस समाचार पत्र व चैनल को शुरू किया गया था। इसके बाद 24 अप्रैल 2008 को एक सरकारी आदेश जारी हुआ, जिसमें कुछ शर्तो में ढील देकर सूचना एवं जनसंचार आयुक्त को साक्षी के लिए विज्ञापन जारी करने की अनुमति दी गई थी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

10 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

23 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

32 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

41 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

53 minutes ago