होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 23 hours ago

देश की प्रमुख मीडिया कंपनी ‘BAG Convergence’ (न्यूज24 डिजिटल) ने डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, कंपनी की डिजिटल टीम को Google News Initiative के तहत विशेष पहचान मिली है। इस पहल के अंतर्गत कंपनी की सफलता की कहानी को देश के चुनिंदा पब्लिशर्स में शामिल किया गया है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, BAG Convergence ने गूगल के साथ साझेदारी करते हुए Reader Revenue Manager (RRM) को सफलतापूर्वक लागू किया। पिछले कई महीनों से टीम ने गूगल के साथ मिलकर काम किया, जिससे ऑडियंस एंगेजमेंट और डेटा आधारित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत किया गया।

इस पहल के तहत कंपनी की विभिन्न वेबसाइट्स पर बड़े स्तर पर ऑडियंस सर्वे कराए गए। कम समय में 3 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। मीडिया इंडस्ट्री में गूगल के साथ मिलकर इतने व्यापक स्तर पर सर्वे आयोजित करना एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

बताया गया है कि इस उपलब्धि में कंपनी की विभिन्न टीमों ने अहम भूमिका निभाई। बिजनेस और स्ट्रैटेजी टीम ने गूगल के साथ साझेदारी की शुरुआत कर पूरी रणनीति तैयार की। प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी टीम ने गूगल की सपोर्ट टीम के साथ मिलकर तकनीकी इंटीग्रेशन को सफलतापूर्वक लागू किया। इसके बाद समाधान को SEO और एडिटोरियल टीम को सौंपा गया।

SEO और एडिटोरियल टीम ने दो महीनों तक लगातार काम करते हुए ऑडियंस से जुड़ा अहम डेटा—जैसे डेमोग्राफिक्स, लोकेशन और रुचियों—को एकत्र किया। इस डेटा के आधार पर अब कंटेंट दिशा को परिष्कृत किया जा रहा है और अधिक प्रभावी मीडिया रणनीतियों के जरिए सेल्स प्लानिंग को भी मजबूती दी जा रही है।

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि पर कहा कि वैश्विक डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है और BAG Convergence भी उसी रफ्तार से खुद को ढाल रहा है। उन्होंने कहा कि Google RRM सर्वे से मिले सार्थक इनसाइट्स भविष्य की कंटेंट रणनीति को नई पीढ़ी की ऑडियंस के व्यवहार के अनुरूप तैयार करने में मदद करेंगे। कंपनी ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago