होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 15 hours ago

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने सिद्धार्थ पणिक्कर को मुंबई ऑफिस का नया हेड बनाया है, जबकि कार्थी प्रसन्ना को बेंगलुरु ऑफिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही अब भी Edelman India की सीईओ भावना जगतियानी को रिपोर्ट करेंगे।

सिद्धार्थ पणिक्कर पिछले दस साल से ज्यादा समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। वह अभी तक फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर को संभाल रहे थे और आगे भी यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बैंकिंग, निवेश, फिनटेक, प्रोफेशनल सर्विसेज और लीगल सेक्टर के कई बड़े क्लाइंट्स को वह सलाह देते रहे हैं। अब मुंबई ऑफिस की कमान संभालते हुए उनका फोकस बिजनेस बढ़ाने, क्लाइंट्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर रहेगा।

वहीं कार्थी प्रसन्ना पहले से कंज्यूमर टेक्नोलॉजी लीड की भूमिका निभा रहे हैं और अब बेंगलुरु ऑफिस के हेड भी होंगे। टेक्नोलॉजी सेक्टर में उन्हें करीब 20 साल का अनुभव है। उन्होंने स्टार्ट-अप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों के साथ मिलकर ब्रैंड बनाने और नई लॉन्चिंग को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने क्लाइंट्स की रणनीति और कम्युनिकेशन में एआई सोच को भी शामिल किया है। अब उनका लक्ष्य बेंगलुरु में बिजनेस को और बढ़ाना और टीम कल्चर को मजबूत करना होगा।

Edelman India की सीईओ भावना जगतियानी ने कहा कि सिद्धार्थ और कार्थी दोनों ने भारत में कंपनी के विस्तार में अहम योगदान दिया है। उन्होंने क्लाइंट्स के साथ मजबूत साझेदारी बनाई है और कंपनी में बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया है। यह नई जिम्मेदारियां उनके काम और नेतृत्व की पहचान हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है