होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल
शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल
फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।
Vikas Saxena 8 hours ago
फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लिया गया है।
कंपनी ने 20 जनवरी 2026 को पोस्टल बैलेट के जरिए एक प्रस्ताव रखा था, जिस पर 21 फरवरी 2026 तक ई-वोटिंग कराई गई। कुल 15,906 शेयरधारकों में से 104 सदस्यों ने ई-वोटिंग में हिस्सा लिया। इनमें से 102 ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि सिर्फ 2 सदस्यों ने विरोध किया। करीब 99.99% वोट प्रस्ताव के समर्थन में पड़े, जिसके बाद यह साधारण प्रस्ताव पास हो गया।
इस प्रस्ताव के तहत कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 56 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दी गई है। यानी अब कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू के 90 करोड़ शेयर जारी कर सकेगी। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में भी जरूरी बदलाव किया जाएगा।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन अशोककुमार खन्ना की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ई-वोटिंग की सुविधा CDSL के माध्यम से दी गई थी और स्क्रूटिनाइजर के रूप में कंपनी सेक्रेटरी विशाखा अग्रवाल ने पूरी प्रक्रिया की जांच की।
कंपनी ने कहा है कि यह कदम भविष्य की योजनाओं और विस्तार को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
टैग्स