होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में लंबा समय गुजारने के बाद रंजना जेटली ने शुरू किया यह नया वेंचर
मीडिया में लंबा समय गुजारने के बाद रंजना जेटली ने शुरू किया यह नया वेंचर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का समय गुजारने के बाद रंजना जेटली पोचा अब एंटरप्रिन्योर बन गई हैं। उन्होंने अपना नया वेंचर ‘Reputage Consulting’ शुरू किया है। कंपनी में उनके अलावा करन ठाकुर, मंदिरा ललवानी और शीतल शर्मा पार्टनर हैं और इन सभी लोगों
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का समय गुजारने के बाद रंजना जेटली पोचा अब एंटरप्रिन्योर बन गई हैं। उन्होंने अपना नया वेंचर ‘Reputage Consulting’ शुरू किया है। कंपनी में उनके अलावा करन ठाकुर, मंदिरा ललवानी और शीतल शर्मा पार्टनर हैं और इन सभी लोगों को मीडिया में काम करने का काफी अनुभव है। यह कंपनी ब्रैंड को तैयार करने के साथ ही सोशल मीडिया आदि के द्वारा ब्रैंड की प्रतिष्ठा (reputation) को बढ़ाने के लिए कंसल्टिंग का काम करेगी। इंडस्ट्री से जुड़े वरिष्ठों का मानना है कि आज सोशल मीडिया काफी प्रभावशाली है और इसका असर भी तुरंत होता है। अब सिर्फ प्रॉडक्ट का खास होना ही मायने नहीं रखता बल्कि यह भी काफी मायने रखता है कि उसका प्रमोशन कैसे किया जाता है और लोगों को उसके बारे में कैसे बताया जाता है। किसी भी ऑर्गनाइजेशन के प्रारूप (character) से ही ब्रैंड की छवि को मजबूती मिलती है। यह वेंचर ब्रैंड की छवि को बढ़़ाने के साथ ही उसके नैतिक अनुपालन (ethical compliance) और प्रारूप को शक्तिशाली (character strengthening) बनाने के साथ ही ब्रैंड प्रॉपर्टी को तैयार कर उसे मैनेज भी करेगा। इसके अलावा यह मार्केटिंग कम्युनिकेशन टूल तैयार करने के साथ ही प्लानिंग में भी मदद करेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स