होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भास्कर ग्रुप में अहम पद पर आसीन प्रदीप द्विवेदी अब दूसरे मीडिया संस्थान संग शुरू करेंगे नई पारी
भास्कर ग्रुप में अहम पद पर आसीन प्रदीप द्विवेदी अब दूसरे मीडिया संस्थान संग शुरू करेंगे नई पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर ग्रुप (Dainik Bhaskar Group) में चीफ कॉरपोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर प्रदीप द्विवेदी संस्थान छोड़कर जा रहे हैं। भास्कर ग्रुप में द्विवेदी का यह आखिरी सप्ताह है। इस बारे में द्विवेदी का कहना है, ‘मैं अब अगले पड़ाव की ओर जा रहा हूं और किसी मीडिया ग्रुप में ही जाऊंगा।’ प्रदीप ने जनव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर ग्रुप (Dainik Bhaskar Group) में चीफ कॉरपोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर प्रदीप द्विवेदी संस्थान छोड़कर जा रहे हैं। भास्कर ग्रुप में द्विवेदी का यह आखिरी सप्ताह है। इस बारे में द्विवेदी का कहना है, ‘मैं अब अगले पड़ाव की ओर जा रहा हूं और किसी मीडिया ग्रुप में ही जाऊंगा।’ प्रदीप ने जनवरी 2013 में भास्कर ग्रुप को जॉइन किया था। इससे पहले वह टाटा टेलिसर्विसेज (Tata Teleservices) में रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर काम कर रहे थे। द्विवेदी पूर्व में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक (American Express Bank), स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank), जीई कैपिटल (GE Capital) और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में भी काम कर चुके हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुकपेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स