होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में ‘Neutrality’ के सवाल पर अरनब गोस्‍वामी ने दिया ये जवाब...

मीडिया में ‘Neutrality’ के सवाल पर अरनब गोस्‍वामी ने दिया ये जवाब...

तटस्‍थता यानी न्‍यूट्रिलिटी पत्रकारिता का बहुत ही महत्‍वपूर्ण अंग है लेकिन ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के मैनेजिंग डायरेक्‍टर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

रुहैल अमीन व डॉली महायान ।।

तटस्‍थता यानी न्‍यूट्रिलिटी पत्रकारिता का बहुत ही महत्‍वपूर्ण अंग है लेकिन रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी का मानना है कि मीडिया में यह सबसे बड़ा झूठहै। देश में जहां कई स्‍तरों पर ध्रुवीकरण हो रहा है, उन्‍हें तटस्‍थता के आइडिया पर सवाल उठाने में कोई गुरेज नहीं है। 

हाल ही में दिल्‍ली में हुए 11th INMA Annual South Asia conference’ में अरनब गोस्‍वामी ने कहा, ‘जब मैंने शुरुआत की थी तो मुझे अपनी पसंद के सवाल पूछने की आजादी नहीं थी और हम इसी को तटस्‍थता कहते थे। हमने तटस्‍थता का यह रूप भी देखा है और इसका हिस्‍सा भी रहे हैं। बोफोर्स सौदे का शिकार हुए लोग मुझे पत्रकारिता नहीं सिखा सकते हैं और न ही वे मुझे तटस्‍थता का पाठ पढ़ा सकते हैं। मेरा मानना है कि तटस्‍थता असंभव है। भारत और ग्‍लोबल मीडिया में तटस्थता की बात करना सबसे बड़ा झूठ है।’ 

गोस्‍वामी ने इस बात को भी स्‍वीकार किया कि सेफ खेलने से लेकर असहज करने वाले सवाल पूछने तक पत्रकारिता में काफी बदलाव आया है। खासकर पिछले दशक में हुआ यह परिवर्तन काफी अद्भुत है। वर्ष 2002 में लुटियंस दिल्‍ली की मीडिया में आठ साल गुजारने के बाद मैंने पत्रकारिता छोड़ने का निर्णय लिया था। मुझे लगा कि इसमें जोर नहीं है और न ही इसका कोई प्रभाव पड़ता है, हम सिर्फ ग्राफिक आर्टिस्‍ट बनकर रह गए हैं। तब टीवी और प्रिंट में कोई अंतर नहीं था। यह स्थिति काफी निराशाजनक थी। 

गोस्‍वामी के अनुसार, न्‍यूज मीडिया में दो दशक की पारी के दौरान उन्‍हें यह समझ में आ गया है कि कोई भी व्‍यक्ति सिस्‍टम से अलग नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘सिस्‍टम कभी भी व्‍यक्ति से बड़ा नहीं रहा है। मैंने कभी भी इसे उतना मजबूत महसूस नहीं किया, जितना आज के टेलिविजन और डिजिटल युग में है। बड़े व्‍यक्ति के लिए सभी सिस्‍टम संभव हैं।

अरनब का कहना है, ‘रिपब्लिक मीडिया के खिलाफ एक आंधी है।अरनब गोस्‍वामी की पत्रकारिता में सिस्‍टम से सवाल पूछने की आजादी है और इसे किसी भी रूप में दबाया नहीं जा सकता है।  

उन्‍होंने कहा, ‘यहां दो तरह के लोग हैं। एक तरह के वो लोग हैं जो मानते हैं कि वे सिस्‍टम का हिस्‍सा बनकर लाइफ जी सकते हैं जबकि दूसरे वे हैं जो मानते हैं कि जीवन में हमें कुछ अलग करना चाहिए। हमें दो कदम पीछे जाकर भी सिस्‍टम से सवाल पूछने के लिए तैयार होना चाहिए।’ 

गोस्‍वामी का मानना है कि देश में कोई भी व्‍यक्ति तटस्‍थ नहीं हो सकता है। उनका कहना है कि प्रिंट मीडियम में तटस्‍थ बनने का प्रयास किया और आज देखो यहां कहां आ गया है। उन्‍होंने कहा कि रिपब्लिक का उदय ही ऐसी फर्जी तटस्‍थता को रिजेक्‍ट करने के लिए हुआ है क्‍योंकि हम शुरुआत से ही न्‍यूट्रल नहीं रहे हैं और रिपब्लिक कभी भी गलत चीजों और मुद्दों पर न्‍यूट्रल नहीं रहेगा। अरनब ने कहा कि जिस तरह की पत्रकारिता वे करते हैं, उसमें शोरशराबा तो हो सकता है लेकिन यह सच्‍ची होती है। दरअसल, पत्रकारिता में तटस्‍थता की बात होनी ही नहीं चाहिए यह तो सिर्फ झूठ और सही के बीच चलने वाली एक सतत लड़ाई है।


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

6 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

5 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

4 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

23 hours ago