होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

टीवी न्यूज इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार रोहित सावल अब अपने नए डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’ को लेकर चर्चा में हैं। इस प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने के लिए ‘Zingabad Anthem’ जारी किया गया है, जिसमें मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यो यो हनी सिंह भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर और टीजर के जरिये इस एंथम की जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार यह एंथम 14 मार्च को सुबह 11 बजे Zingabad के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है। Zingabad खुद को न्यू-एज डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश कर रहा है और वीडियो-आधारित स्टोरीटेलिंग व डिजिटल कंटेंट के जरिये अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है।

इसके तहत आने वाले समय में वीडियो शो, एक्सप्लेनर कंटेंट और युवा-केंद्रित कार्यक्रम पेश किए जाने की योजना है। प्लेटफॉर्म का फोकस खास तौर पर डिजिटल ऑडियंस और सोशल मीडिया यूजर्स पर रहेगा।

गौरतलब है कि रोहित सावल इससे पहले ABP News और ABP Ganga जैसे प्रमुख न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं। टीवी पत्रकारिता में अनुभव हासिल करने के बाद अब उन्होंने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी नई पहल शुरू की है।

समाचार4मीडिया की ओर से रोहित सावल को उनके नए प्लेटफॉर्म के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

20 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

1 hour ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

28 minutes ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

8 minutes ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

1 hour ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

18 hours ago