होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मीडिया ग्रुप में फिर लौटे युवा पत्रकार केशव कुमार
...इस मीडिया ग्रुप में फिर लौटे युवा पत्रकार केशव कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार ने नेटवर्क 18 की वेब टीम में वापसी की है। इस बार उन्हें यहां चीफ सब एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है और वे ग्रुप की वेबसाइट ‘प्रदेश 18 डॉट कॉम’ (Pradesh18.com) में वह न्यूज कंटेंट का का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार ने नेटवर्क 18 की वेब टीम में वापसी की है। इस बार उन्हें यहां चीफ सब एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है और वे ग्रुप की वेबसाइट ‘प्रदेश 18 डॉट कॉम’ (Pradesh18.com) में वह न्यूज कंटेंट का काम देखेंगे। दो साल पहले वह इसी न्यूज वेबसाइट (तब न्यूज18 हिंदी) की लॉन्चिंग टीम का अहम हिस्सा थे।
केशव इसके पहले इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल की समाचार वेबसाइट aajtak.in में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। इंडिया टुडे से पहले केशव लाइव इंडिया डिजिटल की लॉन्चिंग टीम में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जुड़े हुए थे।
इसके पहले केशव आईबीएन7 के डिजिटल विंग में कॉपी एडिटर रह चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने नेटवर्क18 की ओर से ईटीवी ग्रुप की वेबसाइट न्यूज18 हिंदी की लॉन्चिंग में अहम हिस्सेदारी निभाई।
केशव ने आईआईएमसी, नई दिल्ली से पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है। वे लगभग 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही न्यूज एजेंसी, पीआईबी और सूचना प्रसारण मंत्रालय में भी काम किया है। रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों का काम संभाल चुके केशव को मीडिया के लगभग सभी स्वरुपों में काम करने का अनुभव है।
दिल्ली आने से पहले उन्होंने गृह जिले बेगूसराय में ‘बेगूसराय टाइम्स’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ में काम किया। इसके बाद पटना में रहकर पूरे राज्य में हिन्दुस्तान समाचार मल्टीलिंगुअल न्यूज एजेंसी का काम संभाला। बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार केशव ने इसके बाद अकादमिक मजबूती के लिए आईआईएमसी का रुख किया। वहां पढ़ाई के दौरान ही कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली में पीआईबी के लिए पेड इंटर्नशिप में गए।
आईआईएमसी के बाद स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) और सूचना प्रसारण मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर से होते हुए वह आईबीएन7 पहुंचे थे। सामाजिक जीवन में सक्रिय केशव विभिन्न मुद्दों पर मजबूती से अपने विचार रखते हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में सहभागी होने के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई स्मारिकाओं का संपादन भी किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमेंmail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स