होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सबको बिलखता छोड़ गए युवा पत्रकार राजीव गोयल...
सबको बिलखता छोड़ गए युवा पत्रकार राजीव गोयल...
राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण में कार्यरत सीनियर रिपोर्टर राजीव गोयल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण में कार्यरत सीनियर रिपोर्टर राजीव गोयल नहीं रहे। दिल्ली में बीते रविवार को सुबह हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। वे करीब 37 वर्ष के थे। गोयल भरतपुर के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से अलवर में पत्रकारिता कर रहे थे।
राजीव गोयल के आकस्मिक और असामयिक निधन पर पत्रकार जगत को गहरा आघात लगा है। पत्रकार राजीव गोयल के आकस्मिक निधन पर जिले के मीडियाकर्मियों ने हाल ही में शोक संवेदना व्यक्त की। श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से सोमवार को सूचना केंद्र में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पंडित राजेंद्र शर्मा की ओर से शांति पाठ किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
टैग्स राजीव गोयल