होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खुदकुशी को क्यों मजबूर हुआ पत्रकार, दो बच्चियों की भी ली जान
खुदकुशी को क्यों मजबूर हुआ पत्रकार, दो बच्चियों की भी ली जान
कहते हैं इंसान पर मुसीबत कब आ जाए कहा नहीं जा सकता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया
ब्यूरो ।।
कहते हैं इंसान पर मुसीबत कब आ जाए कहा नहीं जा सकता और कई बार तो इंसान इस मुसीबत के सामने हार मान लेता है और वो कर जाता है जो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होता है। कुछ ऐसा ही मामला तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से सामने आया है, जहां कर्ज के दबाब से एक पत्रकार इस कदर टूट गया कि उसे खुदखुशी करने पर मजबूर होना पड़ा।
पेशे से पत्रकार शख्स ने पहले अपने दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। हालांकि पड़ोसियों को शक हुआ तो वे महिला के घर पहुंच गए और महिला के विरोध के बावजूद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के रहने वाले पत्रकार हनुमंत राव तेलुगु अखबार ‘आंध्रा भूमि’ में रिपोर्टर के तौर पर काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि हनुमंत राव इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे। उनके सिर पर 10 लाख से ज्यादा का कर्ज था। कर्ज के चलते काफी समय से लोग उन्हें वसूली के लिए दबाव भी बनाते थे, यही वजह है कि अपने साख और बड़े कर्ज ने हनुमंत को काफी परेशान कर रखा था। बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी मीना के साथ पहले अपने 5 और 3 साल के बच्चों को गला दबाकर मार डाला और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। हनुमंत की पत्नी ने भी जहर खा लिया।
गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के भीतर से मीना के रोने की आवाज सुनी, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिस पर उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का मंजर देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। वहां हनुमंत राव और दोनों बच्चों की लाश पड़ी थी, जबकि हनुमंत की पत्नी मीना जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स