होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जन टीवी उत्तर प्रदेश औऱ मध्य प्रदेश मे करेगा विस्तार
जन टीवी उत्तर प्रदेश औऱ मध्य प्रदेश मे करेगा विस्तार
राजस्थान की कम्प्यूकॉम सॉफ्टवेयर लिमिटेड कंपनी के दो नये न्यूज चैनल जन टीवी और जन टीवी प्लस अपना विस्तार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में करने जा रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते चैनल के इंचार्ज मनोज अग्रवाल ने बताया कि हम जल्द ही इन दोनो प्रदेशों में डिस्टिब्यूशन और कंटेट के लिहाज से रिजनल आफिस खोलने का विचार कर रहे है। चैनल पर उत्तर प्रदेश और मध
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
राजस्थान की कम्प्यूकॉम सॉफ्टवेयर लिमिटेड कंपनी के दो नये न्यूज चैनल जन टीवी और जन टीवी प्लस अपना विस्तार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में करने जा रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते चैनल के इंचार्ज मनोज अग्रवाल ने बताया कि हम जल्द ही इन दोनो प्रदेशों में डिस्टिब्यूशन और कंटेट के लिहाज से रिजनल आफिस खोलने का विचार कर रहे है। चैनल पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की खबरों को औऱ प्रमुखता देने की हमारी कोशिश होगी। मनोज का कहना था कि दोनों चैनल न्यूज और इंफोटेन्मेन्ट पर फोकस कर रहे हैं। जन टीवी शिक्षा, रोज़गार, कृषि, स्वास्थ्य एवं पर्यटन पर कई कार्यक्रम दिखा रहा है। जिसमें चैनल पर प्रसारित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में न्यूज एक्स्प्रेस, हंसी का पिटारा, आज की सुर्खियां, क्राइम रिपोर्टर, रंग रंगीला राजस्थान, योग से निरोग, कम्प्यूटर शाला, लर्न विद फन आदि कार्यक्रमों का दिखाया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. सुराणा हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स