होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Huffington Post India’ के एडिटर ने दिया इस्तीफा
‘Huffington Post India’ के एडिटर ने दिया इस्तीफा
‘हफिंगटन पोस्ट इंडिया’ (Huffington Post India) के एडिटर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘हफिंगटन पोस्ट इंडिया’ (Huffington
Post India) के एडिटर श्रुतिजीथ केके (Sruthijith KK) ने अपने पद से
इस्तीफा दे दिया है। यह न्यूज वेबसाइट करीब ढाई साल पहले दिसंबर 2014 में टाइम्स
ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की गई थी। बताया जाता है कि श्रुतिजीथ के इस्तीफे
के बाद अब रितुपर्णा चटर्जी को अंतरिम तौर पर एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी सौंपी
गई है।
हफिंगटन पोस्ट जॉइन करने से पूर्व श्रुतिजीथ ‘Quartz India’ में फाउंडिंग
एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले वह टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के साथ
जुड़े हुए थे। यहां वह ‘इकनॉमिक टाइम्स‘ का काम देख रहे थे। इसके अलावा श्रुतिजीथ ने ‘ContentSutra’ और ‘Mint’ के साथा भी काम
किया है।
हफिंगटन पोस्ट के लिए बीते कुछ साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हफिंगटन
पोस्ट को आगे बढ़ाने के लिए अगस्त 2016 में न्यूज मीडिया वेंचर के सह-संस्थापक
एरियाना हफिंगटन (Arianna
Huffington) ने करीब दस साल
इसमें गुजारने के बाद इसे छोड़ने का निर्णय लिया था। वर्ष 2011 मेंAOL द्वारा अधिग्रहण के बाद हफिंगटन पोस्ट ने
काफी ऊंचाइयों को छुआ है। नेशनल रिपोर्टिंग के लिए वर्ष 2012 में इस वेबसाइट ने
पुलित्जर अवॉर्ड (Pulitzer
Prize) भी जीता था।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल
टैग्स