होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण से नाराज हमलावरों ने चैनल में की तोड़फोड़़, लूट ले गए सामान
इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण से नाराज हमलावरों ने चैनल में की तोड़फोड़़, लूट ले गए सामान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यमन के हाउती विद्रोहियों (Houthi fighters) ने राजधानी सना में अल जजीरा नेटवर्क ब्यूरो (Al Jazeera Network bureau) पर हमला बोल दिया। हमलावर यहां से कई उपकरण भी चुराकर ले गए। विद्रोहियों ने यह हमला रविवार को चैनल द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रसारण के कुछ घंटों बाद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यमन के हाउती विद्रोहियों (Houthi fighters) ने राजधानी सना में अल जजीरा नेटवर्क ब्यूरो (Al Jazeera Network bureau) पर हमला बोल दिया। हमलावर यहां से कई उपकरण भी चुराकर ले गए। विद्रोहियों ने यह हमला रविवार को चैनल द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रसारण के कुछ घंटों बाद ही कर दिया। ‘Stolen Weapons in Yemen’ शीर्षक से प्रसारित इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि विद्रोही इस तरह से हथियारों को लूट रहे हैं। इस फिल्म में यह भी जानकारी दी गई थी कि हाउती विद्रोहियों ने किस तरह से ऐसे बड़े और खतरनाक हथियार जुटाए हैं। इसके अलावा इन हथियारों की संख्या और उनके टाइप के बारे में भी जानकारी दी गई थी। यमन में अल जजीरा ऑफिस के प्रमुख सईद थाबिट (Saeed Thabit) ने अपने फेसबुक पेज पर दिए एक बयान में बताया, ‘ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो कारों में 10 से ज्यादा हमलावर आए और ब्यूरो में लूटपाट शुरू कर दी और यहां से काफी सामान उठाकर ले गए।’ गौरतलब है कि दो साल पहले भी इस ऑफिस पर इसी तरह का हमला किया गया था जिसमें अल जजीरा की टीम के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। वर्ष 2015 में भी हाउती विद्रोहियों ने अल जजीरा के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर और एक सिक्योरिटी गार्ड का अपहरण कर लिया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स