होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए साल पर इस पोर्टल के साथ हेमराज की नई शुरुआत
नए साल पर इस पोर्टल के साथ हेमराज की नई शुरुआत
नए साल पर पत्रकार हेमराज सिंह चौहान नई शुरुआत करने जा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
नए साल पर पत्रकार हेमराज सिंह चौहान नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी नई पारी की शुरुआत वह ‘वन इंडिया’ पोर्टल के साथ शुरू करने जा रहे हैं। यहां वह सात जनवरी को बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन करेंगे। बताया जाता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये नियुक्ति की गई है।
हेमराज ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 में मास कम्युनिकेशन में बीए की पढ़ाई की है। उन्होंने वर्ष 2013 में ‘इंडिया टीवी’ जॉइन किया और बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर यहां करीब सवा तीन साल काम किया। इसके बाद वे ‘न्यूज़ 24’ से एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर जुड़ गए।
दो साल पहले टीवी छोड़कर उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ‘नेशनल दस्तक’ वेब पोर्टल में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। अप्रैल 2017 में उन्होंने राजस्थान पत्रिका के डिजिटल सेगमेंट कैच हिंदी में सब एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की।
दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया में टीवी जर्नलिज्म में वर्ष 2012 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हेमराज चौहान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। हेमराज ने ‘इंडिया टीवी’ से पहले न्यूज एजेंसी ‘साउथ एशिया इंटरनेशनल’ के साथ भी काम किया है।
टैग्स हेमराज चौहान