होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CJI ने मीडिया को सुनाई खरी-खरी...

CJI ने मीडिया को सुनाई खरी-खरी...

जय शाह मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जय शाह मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को न्यूज पोर्टल द वायरके संपादक के खिलाफ कार्यवाही करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने गुजरात की निचली अदालत को ये निर्देश भी दिया कि द वायरऔर उसके पत्रकारों के खिलाफ जय शाह की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में 12 अप्रैल तक कार्यवाही न करे।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए.एम. खानविलकर और जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दायर करने वाले जय शाह और अन्य को इस याचिका पर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

जस्टिस दीपक मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के खिलाफ तीखी टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कई ऐसे लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं कि वे कुछ भी लिखकर बच जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमलोग प्रेस की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन इन्हें जिम्मेदारी के साथ अपना काम करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऐसा नहीं सोच सकती है कि वे रात भर में ही पोप बन गए हैं।

चीफ जस्टिस ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कई लोग ये सोचते हैं कि वो कुछ भी लिख सकते हैं? क्या ये पत्रकारिता है? उन्‍होंने कहा कि हालांकि मैं हमेशा प्रेस की आजादी का पक्षधर हूं लेकिन कैसे कोई किसी के बारे में कुछ भी बोलना शुरू कर देता है। इसकी कोई सीमा होती है।

द वायर की पत्रकार रोहिणी सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि वो इस केस पर नहीं बल्कि सामान्य बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि न्यूज पोर्टल द वायरके पत्रकारों ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है जिसने उनके खिलाफ निचली अदालत के समन निरस्त करने से इनकार कर दिया था।

गुजरात हाई कोर्ट ने निचली अदालत का समन निरस्त करने के लिये न्यूज पोर्टल की याचिका आठ जनवरी को खारिज कर दी थी। इस पोर्टल ने जय शाह की कंपनी के बारे में लिखे एक लेख को लेकर आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी, जिस पर निचली अदालत ने उसे समन जारी किया था।

हाई कोर्ट ने न्यूज पोर्टल की याचिका इस आधार पर खारिज कर दी थी कि गोल्डन टच ऑफ जय अमित शाह' शीर्षक से प्रकाशित लेख वास्तव में मानहानिकारकहै और निचली अदालत को इस मामले में आगे कार्यवाही करनी चाहिए।

बता दें कि कुछ वक्त पहले न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि एनडीए के सत्ता में आने के बाद ही अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी का कारोबार 16,000 गुना बढ़ गया था। वेबसाइट के पत्रकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि महज एक साल के भीतर ही जय शाह की कंपनी की आय 50,000 रुपए से बढ़कर 80 करोड़ रुपए हो गई। मामला सामने के आने बाद जय शाह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए वेबसाइट के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।


 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

8 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

7 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

7 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

9 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago